{"_id":"6931a3186fbf834acc06f2ae","slug":"meerut-arun-govil-said-in-lok-sabha-cctv-cameras-should-be-installed-in-mosques-across-the-country-2025-12-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: लोकसभा में बोले अरुण गोविल- देशभर की मस्जिदों में लगाए जाएं सीसीटीवी कैमरे, ये बताया कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: लोकसभा में बोले अरुण गोविल- देशभर की मस्जिदों में लगाए जाएं सीसीटीवी कैमरे, ये बताया कारण
Thu, 04 Dec 2025 08:35 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 04 Dec 2025 08:35 PM IST
सार
सांसद अरुण गोविल ने कहा कि मक्का और कई अन्य मुस्लिम देशों में मस्जिदों व मदरसों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाते हैं, तो भारत में क्यों नहीं लगाए जा सकते। सुरक्षा के लिए ऐसा करना जरूरी है।
विज्ञापन
अरुण गोविल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विस्तार
मेरठ के सांसद अरुण गोविल ने कहा कि देश में मस्जिदों में सीसीटीवी कैमरे लगाने अनिवार्य किए जाएं। सऊदी अरब समेत अनेक मुस्लिम देशों में ऐसा किया जाता है, तो भारत में भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos
बृहस्पतिवार को अरुण गोविल ने लोकसभा में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय उठाया। उन्होंने कहा कि देशभर में मंदिर, चर्च, गुरुद्वारे, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल तथा अधिकांश सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाते हैं। ये कैमरे सुरक्षा, पारदर्शिता तथा अपराध निरोधक व्यवस्था को मजबूत बनाते हैं और किसी भी अनहोनी की स्थिति में जांच व रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने चिंता जताई कि मस्जिदों में यह व्यवस्था लागू नहीं है, जबकि मस्जिदें भी सार्वजनिक स्थल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि मस्जिदों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आते हैं। ऐसे में सुरक्षा मानकों का पालन करना उतना ही आवश्यक है, जितना अन्य सार्वजनिक स्थलों पर किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म के जन्मस्थान सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का और कई अन्य मुस्लिम देशों में मस्जिदों व मदरसों सहित धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा की दृष्टि से कैमरे लगाए जाना पूरी तरह सामान्य है। जब वहां सुरक्षा व्यवस्था को व्यापक रूप से अपनाया गया है तो भारत में भी आधुनिक सुरक्षा मानकों को लागू करने में संकोच नहीं होना चाहिए।
सांसद अरुण गोविल ने सरकार से अनुरोध किया कि वह इस विषय पर गंभीरता से विचार करते हुए देशव्यापी सुरक्षा नीति तैयार करे। इसमें सभी सार्वजनिक धार्मिक स्थलों चाहे वह किसी भी धर्म से संबंधित हों, पर सीसीटीवी कैमरा प्रणाली को अनिवार्य किया जाए।
ये भी देखें...
Meerut: बनियापाड़ा में आढ़ती के मकान में दिनदहाड़े दो करोड़ की चोरी, पुलिस चौकी से 10 कदम की दूरी पर वारदात
ये भी देखें...
Meerut: बनियापाड़ा में आढ़ती के मकान में दिनदहाड़े दो करोड़ की चोरी, पुलिस चौकी से 10 कदम की दूरी पर वारदात