फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Arun Govil remembered Maharishi Valmiki, MP said this about Ramayana

Meerut: अरुण गोविल ने किया महर्षि वाल्मीकि को याद, रामायण के बारे में सांसद ने कह दी ये बात

Tue, 07 Oct 2025 07:33 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 07 Oct 2025 07:33 PM IST
सार

भाजपा नेताओं ने मंगलवार को भगवान महर्षि वाल्मीकि जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भगवान वालमीकि को याद करके उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया। 

विज्ञापन
Meerut: Arun Govil remembered Maharishi Valmiki, MP said this about Ramayana
संबोधित करते मेरठ के सांसद अरुण गोविल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रजबन क्षेत्र में मंगलवार को छावनी परिषद कार्यालय के सामने स्थित भगवान महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर सांसद अरुण गोविल और भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने माल्यार्पण करके उन्हें याद किया। 

विज्ञापन


सांसद ने कहा कि आदि कवि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से भगवान श्रीराम के चरित्र को जन-जन तक पहुंचाया। उन्होंने मानवता, मर्यादा, और धर्म के आदर्श मूल्यों को समाज में स्थापित किया। महर्षि वाल्मीकि का जीवन प्रेरणादायक है।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं आज भी समाज को दिशा देती हैं। इस अवसर पर राजू रौंदिया, उमेश वाल्मीकि, विनोद बेचैन, डॉ. अजय दीवान, अमन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष गौरव हुरिया, नितिन बालाजी, बबीता चौहान आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा ने घंटाघर चौराहा स्थित महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा ओर दूध से अभिषेक कर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर विक्रम शर्मा, नोनू पंडित, नरेंद्र उपाध्याय, अरुण मचल, पाशु टोक, अनुज गहलौत, आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed