फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Artisan absconds with Saraf's gold worth Rs 23.50 lakh, gave 300 grams of gold to make gold set

Meerut: सराफ का 23.50 लाख का सोना लेकर कारीगर फरार, सोने का सेट बनाने के लिए दिया था 300 ग्राम सोना

Fri, 18 Oct 2024 07:27 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 18 Oct 2024 07:27 PM IST
सार

सुदीप भुईया ने बताया कि वह दुकानदारों से सोना लेकर आभूषण बनवाते हैं। उन्होंने दो अक्तूबर को सोने का सेट बनाने के लिए 300 ग्राम सोना कारीगर प्रदीप बेरा निवासी ग्राम ठाकुरानी जिला हुगली पश्चिम बंगाल को दिया था। तभी से वह सोना लेकर फरार है।  

विज्ञापन
Meerut: Artisan absconds with Saraf's gold worth Rs 23.50 lakh, gave 300 grams of gold to make gold set
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

देहली गेट थाना क्षेत्र से सराफ का 23.50 लाख का 300 ग्राम सोना लेकर पश्चिम बंगाल निवासी कारीगर फरार हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। सराफ ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत की है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

देहली गेट क्षेत्र में सराय लाल दास लक्ष्मी नारायण मंदिर के सामने रहने वाले सुदीप भुईया ने बताया कि वह दुकानदारों से सोना लेकर आभूषण बनवाते हैं। इसके लिए उन्होंने अपने यहां कारीगर लगा रखे हैं, जो उनके पास बैठकर मजदूरी पर आभूषण बनाते हैं। दो अक्तूबर की दोपहर उन्होंने सोने का सेट बनाने के लिए 300 ग्राम सोना कारीगर प्रदीप बेरा निवासी ग्राम ठाकुरानी जिला हुगली पश्चिम बंगाल को दिया था। ऑर्डर के अनुसार सोने का सेट बनाने के लिए कहा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप ने सेट 15 अक्तूबर को बनाकर देने की बात कही थी। 13 अक्तूबर की शाम वह 300 ग्राम सोना लेकर फरार हो गया। सराफ ने उसे काफी तलाश किया। अन्य शहरों में जाकर भी उसके बारे में पूछताछ की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार को पीड़ित अन्य सराफा कारोबारी के साथ थाने पहुंचा और तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि जांच शुरू कर दी है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इस वर्ष सोना लेकर फरार होने के बड़े मामले
7 अक्तूबर को देहली गेट क्षेत्र से सराफ शेख शरीफुल हुसैन का 150 ग्राम सोना लेकर पश्चिम बंगाल निवासी कारीगर हुआ फरार।
9 सितंबर को देहली गेट थाना क्षेत्र की नील गली निवासी सराफ हैदर अली का पार्टनर उत्तम कुंडलिक करीब दो करोड़ का सोना लेकर फरार।
20 अगस्त को सदर बाजार क्षेत्र से थापर नगर निवासी सराफ सतीश का 245.81 ग्राम सोना लेकर पश्चिम बंगाल निवासी कारीगर फरार।
12 अगस्त को देहली गेट थाना क्षेत्र की नील गली से सराफ संजय रस्तोगी का 205 ग्राम सोना लेकर स्वामीपाड़ा निवासी कारीगर फरार।
9 जून को सदर सराफा बाजार से सराफ संदीप शिंदे का 11 लाख की कीमत का सोना लेकर पश्चिम बंगाल निवासी कारीगर फरार।
9 मई को देहली गेट थाना क्षेत्र के जत्तीवाड़ा से सराफ सागर मल का चार लाख का सोना लेकर पश्चिम बंगाल निवासी कारीगर फरार।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed