फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Artisan absconds with gold worth Rs 98 lakh, disappears with his family overnight

Meerut: 98 लाख का सोना लेकर कारीगर फरार, रातों-रात परिवार को लेकर हो गया गायब, सराफा व्यापारियों का हंगामा

Sun, 23 Nov 2025 10:51 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 23 Nov 2025 10:51 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल का मूल निवासी कारीगर श्याम सुंदर ब्रह्मपुरी में किराए के मकान में रहता था। वह सराफा व्यापारियों से सोना लेकर आभूषण बनाता था। पीड़ित व्यापारियों ने सोने की बरामदगी की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। 

विज्ञापन
Meerut: Artisan absconds with gold worth Rs 98 lakh, disappears with his family overnight
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

देहली गेट थाना क्षेत्र में नील की गली के सराफा व्यापारियों का 770 ग्राम सोना लेकर एक कारीगर फरार हो गया। कारीगर मूल रूप से पश्चिम बंगाल के विक्रमपुर, थाना देवरा और वर्तमान में ब्रह्मपुरी निवासी श्याम सुंदर है। श्याम सुंदर परिवार सहित गया है और यहां किराए का मकान खाली छोड़ गया है। 
विज्ञापन

 

इस घटना के विरोध में व्यापारियों ने देहली गेट थाने पर पहुंचकर रोष जताया और हंगामा किया। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी कई कारोबारियों का करोड़ों की कीमत का सोना लेकर कारीगर फरार हो चुके हैं। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरीपुरा निवासी संदीप कुमार की श्रीराम कॉम्प्लेक्स में दुकान है। उन्होंने 16 नवंबर को कारीगर को 160 ग्राम सोना आभूषण बनाने के लिए दिया था। इसके साथ प्रहलाद नगर निवासी हिमांशु दास का 180 ग्राम, पूर्वा महावीर देहली रोड महमूद अली मंडल का 180.450 ग्राम पूर्वा ताहिर हुसैन रेलवे रोड निवासी एसके बकी का 250 ग्राम सोना भी उसके पास था। इनके अलावा अन्य व्यापारी भी हैं, जो अभी सामने नहीं आए हैं। 770 ग्राम शुद्ध सोने की कीमत करीब 98 लाख रुपये है। 
 
विज्ञापन

कारोबारी के अनुसार कारीगर ने वादा किया था कि चार दिन में ही आभूषण तैयार कर दिए जाएंगे लेकिन 20 नवंबर की रात ही वह किराए का मकान खाली कर चला गया। वह अपने साथ घर का सामान, पत्नी और बेटे को लेकर भी चला गया। शनिवार को जब दुकानदारों ने संपर्क किया तो उसका मोबाइल बंद आया।
 

घटना से आक्रोशित व्यापारी देहली गेट थाने पहुंचे। उन्होंने तहरीर देकर कारीगर का पता लगाकर सोना बरामद कराने और उस पर कार्रवाई की मांग की। देहली गेट पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। जल्द ही टीम को पश्चिम बंगाल के लिए रवाना किया जाएगा ताकि आरोपी की गिरफ्तारी और सामान भी बरामद किया जा सके। 
 

इस मामले में गृहमंत्री को भेजेंगे पत्र
इस मामले में गृहमंत्री अमित शाह को एक पत्र भेजेंगे। इसमें सराफा व्यापारियों के साथ लगातार हो रही ऐसी घटनाओं का विवरण शामिल किया जाएगा। बताया जाएगा कि पश्चिम बंगाल सरकार और पुलिस प्रशासन की ओर से कोई सहयोग नहीं मिलने के कारण अधिकतर घटनाओं में सोने की बरामदगी नहीं हो पाती है। अधिकतर कारीगर पश्चिम बंगाल में पहुंचने के बाद हाथ ही नहीं आए हैं। इससे असुरक्षा के साथ ही कारोबारियों को बड़ा आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। 
- विजय आनंद अग्रवाल, महामंत्री, मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन, मेरठ।
 

सोना लेकर भागने की प्रमुख घटनाएं
- 22 फरवरी 2025 कोतवाली क्षेत्र के सराफ बादशाह मुल्ला का 175 ग्राम सोना कारीगर दीपक ने हड़पा, धमकी दी
- 31 जनवरी 2025 देहली गेट क्षेत्र के कानूनगोयान पत्थरवालान निवासी कृष्पेंदु का 100 ग्राम सोना लेकर कारीगर भागा
- 13 अक्तूबर 2024 को देहली गेट थाना क्षेत्र से सराफ सुदीप भुईया का 23.50 लाख कीमत का सोना कारीगर ले गया
- 7 अक्तूबर 2024 को देहली गेट क्षेत्र से सराफ शेख शरीफुल हुसैन का 150 ग्राम सोना कारीगर लेकर चला गया
- 9 सितंबर 2024 को देहली गेट थाना क्षेत्र की नील गली निवासी सराफ हैदर अली का पार्टनर उत्तम कुंडलिक करीब दो करोड़ का सोना ले गया
- 20 अगस्त 2024 को सदर बाजार क्षेत्र से थापर नगर निवासी सराफ सतीश का 245.81 ग्राम सोना लेकर कारीगर लेकर भाग गया
- 12 अगस्त 2024 को देहली गेट थाना क्षेत्र की नील गली से सराफ संजय रस्तोगी का 205 ग्राम सोना ले जाया गया
- 9 जून 2024 को सदर सराफा बाजार से सराफ संदीप शिंदे का 11 लाख का सोना लेकर कारीगर भागा।
- 9 मई 2024 को देहली गेट थाना क्षेत्र के जत्तीवाड़ा से सराफ सागरमल का चार लाख का सोना भी ले जाया गया




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed