फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, army jawan committed suicide in cantt station in uttar pradesh

सेना के जवान ने ट्रेन से कटकर दी जान, प्रत्यदर्शी बोले- आंखों के सामने देखी 'मौत'

Thu, 29 Nov 2018 02:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 29 Nov 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
Meerut, army jawan committed suicide in cantt station in uttar pradesh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में गुरुवार को सेना के एक जवान ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। हालांकि अभी सुसाइड के पीछे की वजह का पता नहीं लग सका है। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।  

विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार सुबह करीब सात बजे सहारनपुर से दिल्ली को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन कैंट स्टेशन पहुंची थी। इसी दौरान जवान ने ट्रेन के आगे आकर खुदकुशी कर ली। प्रत्यदर्शियों के अनुसार जवान ने इतना भी मौका नहीं दिया कि उसे किसी तरह बचा लिया जाता। बताया गया कि जैसे ही ट्रेन चलने को हुई तो वह पटरी पर सिर रखकर लेट गया। जिससे ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

  
बताया जा रहा है कि जवान केतन कुमार सोलंकी गांव अबरामा जिला वलसाड़ गुजरात निवासी 22 इन्फेंट्री डिविजन के सिग्नल रेजीमेंट में तैनात थे। 

वहीं जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि जवान के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं रेलवे स्टेशन पहुंचे सेना के जवानों ने इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed