फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Army closed the road from Tank intersection to Mall Road, traffic jam increased in Begumpul

Meerut: टैंक चौराहे से माल रोड जाने वाले मार्ग को सेना ने किया बंद, बेगमपुल में बढ़ा जाम, जनता ने किया विरोध

Sat, 27 Dec 2025 01:57 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 27 Dec 2025 01:57 PM IST
सार

पंडित दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से कमिश्नरी आवास चौराहा जाने वाले मार्ग पर बैरियर लगा दिए गए हैं। इसे लेकर तोपखाना के लोगों ने विरोध जताया है। कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल का कहना है कि इस संबंध में बात की जाएगी, जनता को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन
Meerut: Army closed the road from Tank intersection to Mall Road, traffic jam increased in Begumpul
सेना द्वारा की गई बैरिकेडिंग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टैंक चौराहा से माल रोड की तरफ जाने वाले मार्ग को सेना ने गोपनीय कारणों का हवाला देते हुए बंद कर दिया है। इस मार्ग के बंद होने से अब लालकुर्ती के बाद बेगमपुल पर जाम की समस्या और बढ़ गई है। वहीं इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों के साथ ही स्थानीय लोग परेशान हो रहे हैं। तोपखाने के लोग इस डायवर्जन का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

 

तोपखाना निवासी उत्तर प्रदेश बार के क्षेत्रीय संयुक्त सचिव आनंद कश्यप ने बताया कि माल रोड पर कंपनी गार्डन चौराहे से कमिश्नरी आवास चौराहे तक प्रतिदिन हजारों वाहन आते हैं। रैपिड रेल ट्रैक के निर्माण के चलते इस मार्ग पर ट्रैफिक और ज्यादा बढ़ गया है। लालकुर्ती, मोदीपुरम, कंकरखेड़ा और छावनी जाने वाले लोग इसी मार्ग से गुजरते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पंडित दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज भी इसी मार्ग पर है। लेकिन सेना ने टैंक चौराहे पर बैरियर लगाकर इस मार्ग को अचानक बंद कर दिया है। इससे हजारों लोग परेशान हो रहे हैं। वहीं मार्ग बंद होने से मवाना रोड और यूनिवर्सिटी की तरह से आने वाला ट्रैफिक अब लालकुर्ती और बेगमपुल की तरफ जा रहा है, जिससे यहां जाम की समस्या बढ़ गई है। वहीं कमिश्नरी आवास चौराहा पहले से ही जाम से प्रभावित है।
 
विज्ञापन

तोपखाना निवासी विक्रांत राजपूत का कहना है कि नियम बनाना अच्छा है लेकिन स्थानीय लोगों की राय आवश्यक है। तोपखाना निवासी विनय ने कहा कि आज छावनी क्षेत्र के बहुत से मार्ग बंद किए गए हैं, क्या इन मार्ग को बंद करने से सुरक्षा हो जाएगी। राजेश सेठी ने कहा कि सुरक्षा को मजबूत करने के लिए शहर के लोगों को परेशान न करें। शहर के लोगों को अपने साथ जोड़ें। 
 

मार्ग बंद करने के संबंध में ली जाएगी जानकारी
माल रोड पर जाम को लेकर कुछ डायवर्जन के विषय में सेना की तरफ जानकारी दी गई थी। स्थानीय लोगों से बात कर वास्तविक जानकारी ली जाएगी। आवश्यकता अनुसार शनिवार को कार्य भी किया जाएगा। समस्या का हर हाल में समाधान होगा। 
- अमित अग्रवाल, विधायक
 

माल रोड हो रही जाम ग्रस्त
माल रोड लगातार जाम ग्रस्त हो रही है। मेरठ में आने वाला ट्रैफिक मेरठ में माल रोड से ही आ रहा है। ऐसे में सप्लाई डिपो का कार्य प्रभावित हो रहा है। किसी को भी असुविधा नहीं होने दी जाएगी। 
- सतीश चंद्र शर्मा, मनोनीत पार्षद, छावनी परिषद
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed