फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut AQI Reaches 303, Smog Covers City, Sun Not Visible Till 11 AM

Meerut Weather Update: स्मॉग का कहर, 11 बजे तक नहीं दिखे सूरज, मेरठ का AQI 303 पहुंचा

Thu, 30 Oct 2025 11:35 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 30 Oct 2025 11:35 AM IST
सार

मेरठ में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को सुबह 11 बजे तक सूरज नहीं दिखा और एयर क्वालिटी इंडेक्स 303 दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश के बाद ही राहत मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
Meerut AQI Reaches 303, Smog Covers City, Sun Not Visible Till 11 AM

विस्तार

दीपावली के बाद मेरठ में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार की सुबह भी घना स्मॉग छाया रहा, जिससे 11 बजे तक सूरज के दर्शन नहीं हुए।

विज्ञापन


एक्यूआई 303 दर्ज, जयभीम नगर में सबसे गंभीर स्थिति
सुबह 11 बजे मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 303 दर्ज किया गया। वहीं जयभीम नगर का AQI 326 रहा, जो लाल श्रेणी में बेहद खराब स्तर माना जाता है।

यह भी पढ़ें: सेंट्रल मार्केट विवाद: कार्रवाई के बाद अब राहत की तैयारी, दुकानदारों को ‘बाजार स्ट्रीट’ मान्यता देने पर मंथन 

विज्ञापन

लोगों को हो रही दिक्कतें
प्रदूषण बढ़ने से लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी होने लगी है। हवा की रफ्तार कम होने और नमी ज्यादा रहने से स्मॉग जमीन के करीब ठहरा हुआ है।

मौसम वैज्ञानिकों की चेतावनी
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल प्रदूषण में राहत के आसार नहीं हैं। बारिश होने पर ही हवा की गुणवत्ता में सुधार संभव है।
 

यह रहा प्रदूषण का हाल (सुबह 11 बजे)
स्थान    AQI
गाजियाबाद    366
ग्रेटर नोएडा    348
हापुड़    165

मेरठ (मुख्य)    303 
गंगानगर    258
जयभीम नगर    326
पल्लवपुरम    225
बेगमपुल    322
दिल्ली रोड    321

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed