फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Approval denied, MDA will pass maps of more than hundred villages from April

Meerut: अनुमोदन से इनकार, अप्रैल से 124 गांवों के नक्शे पास करेगा एमडीए

Sat, 04 Feb 2023 11:51 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 04 Feb 2023 11:51 AM IST
सार

शासन ने इन गांवों को मेरठ महायोजना-2031 में शामिल करने का फैसला कर लिया है, जो अप्रैल में 124 गांवों के नक्शे की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। 14 बार शासन को अनुमोदन का पत्र भेजा जा चुका है।

विज्ञापन
Meerut: Approval denied, MDA will pass maps of more than hundred villages from April
- फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एमडीए को विस्तारित क्षेत्र के 124 गांवों में नक्शा स्वीकृति का अधिकार अप्रैल में मिल जाएगा। शासन ने इन गांवों को मेरठ महायोजना-2031 में शामिल करने का फैसला कर लिया है, जो अप्रैल में घोषित होगी। इसके मद्देनजर एमडीए पूर्व में आईं आपत्ति-सुझावों की सुनवाई छह से आठ फरवरी तक करके शासन को रिपोर्ट भेजेगा।
विज्ञापन


एमडीए के क्षेत्र का विस्तार मार्च 2017 में हुआ था, जिसमें नगर पंचायत खरखौदा, हस्तिनापुर, बहसूमा, लावड़, नगर पालिका परिषद मवाना व सरधना के 124 गांव शामिल हुए। इन गांवों में नक्शा स्वीकृति के लिए एमडीए ने 12 सितंबर 2018 बोर्ड बैठक की। बोर्ड में प्रस्ताव पास हुआ और अनुमोदन के लिए 28 सितंबर 2018 को शासन के पास भेज दिया। शासन में प्रस्ताव पहुंचा मगर अनुमोदन नहीं हुआ, जबकि उपाध्यक्ष ने कई बार पत्राचार किया। 
विज्ञापन


फिर से उपाध्यक्ष ने अनुमोदन का पत्र भेजा, जिस पर शासन ने इन्कार करते हुए सभी गांवों को मेरठ महायोजना-2031 में शामिल करने की बात कही है। इससे अप्रैल में एमडीए को नक्शा स्वीकृति का अधिकार मिल जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन गांवों के मानचित्र होंगे स्वीकृत
मेरठ तहसील के मुजफ्फरनगर सैनी (आंशिक), पावला, सरदीनी शेखूपुर, मसूरी, इंचौली (आंशिक), शीलाना (आंशिक), नगलापातू (आंशिक),| खानपुर (आंशिक), खंदावली (आंशिक), घनोटा (आंशिक), खरखौदा, सादुल्लापुर उर्फ चन्दपुर, बिजौली (आंशिक), खड़खड़ी, छत्तरी, सेत कुआं, नालपुर, अकबरपुर सादात, अस्सा, कौल, झुनझुनी, कोला, सालारपुर, निलोहा, अक्खेपुर, बिसोला, भगवानपुर, पहाड़पुर, दुधली बांगर, बना, नंगला ईसा, मवाना खुर्द, सफन, फिटकरी, तिगरी, मुबारिकपुर, सैदीपुर सेठ, नीमका वीरान, खेड़ी मनिहार, भैंसा, कटरा, मवाना कलां ग्रामीण, चिकौली, राजपुर, समसपुर, बसीबीरान, बहसूमा देहात, फतहपुर हंसापुर, जीतपुर, मोडकलां, मोहम्मदपुर शक्तिस्तमुकरी, सैफपुर फिरोजपुर, मोड़खुर्द, सदरपुर, हस्तिनापुर कौरवन, हस्तिनापुर पांडवान, तजपुरा, माखन नगर, रहमापुर, भिंडोरा, करीमपुर, भोजपुर, हजरतपुर, गनेशपुर, अफजलपुर उर्फ रानी नगला, पलडा, बहोसपुर, कुड़ी कमालपुर, नगला जरीफ, मेहरगती गनेशपुर, जलालपुर सिर्वा, जाफराबाद दुर्वेशपुर, बहादुरपुर, मुबकपुर, दबथुवा, दबथुवा गढ़ी, छबड़िया, चांदना, जुलैहड़ा, सरधना ग्रामीण, मदारपुरा, एत्मादनगर अल्लीपुर, टेहरकी, जाफरनगर बेगवाबाद, कमलद्दी नगर मठियाई, ददरी (दौराला) नगला सानी, पीरपुर, मकरीपुर, सकौती, कनौड़ा, जसरथपुर, जीतपुर, मरोठा, जमालपुर गोगा, नगली गजरा मटौर, वलीदपुर, लोईया, मच्छरी, सहीपुर दौराला, समसपुर सुरानी, गेसूपुर बफावत, पौहल्ली, बटजेवरा (आंशिक), सरसवा, समरापुर, लावडजान अली ग्रामीण, लावड खास ग्रामीण, गवी मीरा, खेड़ी टप्पा लावड़, जैनपुर, अझोटा, मीठेपुर, जमालपुर जलालपुर, लाब्डी हरनपुर, गागुरपुर उर्फ देदवा, मैल, अंदावली, बीहटा, जलालाबाद उर्फ जलालपुर, खनौदा, मैथना इंदरसिंह (आंशिक), उलखपुर (आंशिक)।

इतनी बार शासन को भेजा अनुमोदन का पत्र 
अनुमोदन के लिए एमडीए ने 28 दिसंबर 2018, तीन अप्रैल 2019, 25 जून 2019, तीन जुलाई 2019, 19 अगस्त 2019, 19 अक्तूबर 2019, 13 नवंबर 2019, 29 जनवरी 2020, 27 अगस्त 2020, 14 अक्तूबर 2020, आठ जनवरी 2021, 10 फरवरी 2021, 30 जून 2021 तथा 22 नवंबर 2022 को अनुस्मारक पत्र शासन के पास भेजे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed