फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Anti-social elements tried to spoil the atmosphere, damaged at a religious place in prikshitgarh

Meerut: असामाजिक तत्वों ने परीक्षितगढ़ में किया माहौल बिगाड़ने की प्रयास, धार्मिक स्थल पर फिर की तोड़फोड़

Thu, 02 Nov 2023 04:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 02 Nov 2023 04:30 PM IST
सार

मेरठ में मवाना के बाद गुरुवार को परीक्षितगढ़ में विशेष समुदाय के धार्मिक स्थल पर असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ कर दी। इससे विशेष समुदाय के लोगों में रोष फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन
Meerut: Anti-social elements tried to spoil the atmosphere, damaged at a religious place in prikshitgarh
धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ में शरारती तत्व लगातार माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे है। मंगलवार को असामाजिक तत्वों ने मवाना थानाक्षेत्र में  एनएच-119 पर गांव भैंसा को जाने वाले रास्ते पर स्थित एक धार्मिक स्थल पर गुंबद क्षतिग्रस्त कर दिए गए। सूचना पर विशेष समुदाय के लोग मौके पर पहुंचे और हंगामा किया।

विज्ञापन


स्थानीय अधिकारियों ने जैसे तैसे मामला शांत कराया ही था कि गुरुवार को फिर से माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। बुधवार रात शरारती तत्वों ने परीक्षितगढ़ क्षेत्र के गांव अगवानपुर में स्थित ईदगाह की आठ बुर्जी तोड़ व मजार सूफी रहीम बख्श मजार क्षतिग्रस्त कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब दस बजे गांव के ही बब्बर नटवर ने मजार में तोड़फोड़ की सूचना गांव में दी सूचना मिलने पर फजूल रहमान अपने  पिता सूफी रहीम बख्श की मजार पर ग्रामीणों के साथ पहुंचे इसी दौरान खेत मालिक शिवकुमार  क्षतिग्रस्त मजार पर पहुंचे  और शरारती तत्वों द्वारा ग्रामीणों को ईदगाह की आठ बुर्जी तोड़े जाने की बात बताई। 

इसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों में आक्रोश फैल गया। काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इक्कठा हो गई। उधर धार्मिक स्थल पर हुई घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम व सीओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत प्रयास करने में जुट गए।

ग्रामीणों ने एसडीएम से बताया कि अब तक तीन बार ईदगाह की बुर्जी तोड़ दी गई लेकिन तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने आज तक कार्रवाई नहीं की। शरारती तत्वों के हौसले बुलंद बने हुए हैं। कहा कि यदि पुलिस कार्रवाई करती तो यह घटना नहीं होती। मुस्लिम समुदाय के लोगों में घटना पर रोष व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन से आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed