फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Another daughter sacrificed for dowry, killed by her in-laws by giving her acid

Meerut: दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी, ससुराल वालों ने तेजाब पिलाकर मार डाला, गोद में सिर रखकर रोती रही मां

Tue, 24 Sep 2024 10:44 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 24 Sep 2024 10:44 PM IST
सार

मौत से कुछ देर पहले सरिता एसएसपी कार्यालय पर न्याय मांगने आई थी। कुछ ही देर बाद उसकी मौत की खबर भी आ गई। 

विज्ञापन
Meerut: Another daughter sacrificed for dowry, killed by her in-laws by giving her acid
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दहेज न मिलने पर ससुराल वालों ने सरिता (27) को जबरन तेजाब पिला दिया। सवा माह उपचार के बाद भी महिला की हालत बिगड़ती चली गई। मंगलवार को पीड़िता परिजन के साथ एसएसपी कार्यालय में न्याय मांगने पहुंची। यहां से वापस लौटते समय सरिता की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने दिल्ली रोड पर संजय वन के पास जाम लगाने का प्रयास कर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी पति धर्मेंद्र और जेठानी अनिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 

मोदीनगर के वखरवा गांव निवासी सरिता की शादी ब्रह्मपुरी क्षेत्र में माधवपुरम निवासी धर्मेंद्र से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पांच फरवरी 2023 को हुई थी। आरोप है कि शादी में दहेज न मिलने पर पति धर्मेंद्र, जेठ समय सिंह और जेठानी अनिता उसके साथ मारपीट करने लगे। एक लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे। आरोपियों ने पीड़िता के घर वालों को भी पीटकर भगा दिया। हालांकि पीड़िता परिवार वालों के कहने पर चुप रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 16 अगस्त 2024 को पति धर्मेंद्र, जेठ समय सिंह और जेठानी अनिता ने जान से मारने की नीयत से सरिता को जबरन तेजाब पिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पड़ोसियों ने सरिता को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। हालत बिगड़ने पर ससुराल वाले उसका इलाज कराने की बजाय मायके मोदीनगर छोड़ आए।
परिजनों ने एसएसपी से गुहार लगाई तो ब्रह्मपुरी थाने में रिपोर्ट तो दर्ज हुई लेकिन पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। मंगलवार को भी सरिता मेरठ एसएसपी कार्यालय पहुंची। बाहर काफी देर तक बैठी रही। हर बार की तरह आश्वासन ही मिला।
 
विज्ञापन

एसओ बोले, सरिता ने लिखकर दिया था कि खुद पिया तेजाब
ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी का कहना है कि 29 सितंबर को अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सरिता माधवपुरम पुलिस चौकी पर आई थी। उसने लिखित में बयान दिया था कि ससुराल वालों के उत्पीड़न से तंग आकर उसने खुद तेजाब पी लिया था। वह अपने पति के साथ रहना चाहती है। थाना प्रभारी का कहना है कि इसके बाद सरिता के भाई ने तहरीर दी, जिस पर 16 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
 

बेटी के शव को गोद में लेकर मां ने बयां किया दर्द
बेटी के शव को गोद में लेकर रो रही मां शशि ने बताया कि गरीबी के चलते मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शादी कराई थी। शादी का आयोजन गाजियाबाद मोदीनगर के भोजपुर में हुआ था। दहेज के लालच में आरोपियों ने बेटी की जान ले ली। बखरवा मोदीनगर के विजयपाल मजदूरी करते हैं। उनके दो बेटे और दो बेटी में शशि छोटी थी। भाई नरेंद्र ने बताया कि पति और ससुराल वाले लगातार दहेज की मांग करते थे। हमने ब्रह्मपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की। थाना प्रभारी का कहना था कि जो धाराएं लगी हैं उनमें सात साल से कम सजा का प्रावधान है, ऐसे में दबिश नहीं दे सकते हैं।

बढ़ेगी दहेज हत्या की धारा
एसपी सिटी मेरठ आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपी पति धर्मेंद्र, जेठानी अनिता को गिरफ्तार कर लिया है। जेठ समय सिंह की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। मुकदमे में दहेज हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed