फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Anjali Arora’s Boyfriend Arrested in Meerut for Using Fake MP Pass on Car

Meerut:‘कच्चा बादाम’ फेम अंजली अरोड़ा के बॉयफ्रेंड गिरफ्तार, फर्जी सांसद पास लगाकर घूम रहा था, भेजा जेल

Mon, 26 Jan 2026 10:21 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 26 Jan 2026 10:21 PM IST
सार

मेरठ पुलिस ने काशी टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान ‘कच्चा बादाम’ फेम अंजली अरोड़ा के बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल को फर्जी सांसद पास लगाकर घूमते हुए गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Meerut: Anjali Arora’s Boyfriend Arrested in Meerut for Using Fake MP Pass on Car
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मेरठ पुलिस ने ‘कच्चा बादाम’ गाने से मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अंजली अरोड़ा के बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आकाश अपनी कार पर पूर्व सांसद का फर्जी पास लगाकर घूम रहा था।

विज्ञापन


रविवार शाम गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर एसएसपी विपिन ताड़ा पुलिस फोर्स के साथ काशी टोल प्लाजा पर वाहनों की सघन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान आकाश की कार को रोका गया, जहां पास जांच में फर्जी निकला।
विज्ञापन

 

कोर्ट में पेशी के बाद भेजा गया जेल
फर्जी पास मिलने के बाद पुलिस ने आकाश संसनवाल को मौके से गिरफ्तार कर लिया। सोमवार देर शाम उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

चेकिंग के दौरान कई लग्जरी गाड़ियां भी सीज
पुलिस की इस विशेष चेकिंग मुहिम में थार, स्कॉर्पियो, डिफेंडर समेत कई गाड़ियों को भी सीज किया गया। इस दौरान आकाश संसनवाल समेत कुल चार लोगों को हिरासत में लिया गया था।

दिल्ली का रहने वाला है आरोपी
गिरफ्तार आकाश संसनवाल दिल्ली के थाना किशनगढ़ क्षेत्र के कटवारिया सराय का निवासी है। वह सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, डांसर और मॉडल अंजली अरोड़ा का मंगेतर बताया जा रहा है।

अंजली अरोड़ा ‘कच्चा बादाम’ गाने से सोशल मीडिया पर जबरदस्त लोकप्रिय हुई थीं और उन्हें लोग ‘बादाम गर्ल’ के नाम से भी जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed