फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Angered by the breakdown of the relationship, the fiances throat was cut

Meerut : मेरी नहीं तो किसी की नहीं होने दूंगा..., रिश्ता टूटने से नाराज सिरफिरे ने काट डाला मंगेतर का गला

Mon, 06 Feb 2023 06:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 06 Feb 2023 06:40 PM IST
सार

मेरठ के सदर थानाक्षेत्र में युवती से सगाई टूटने से नाराज सिरफिरे ने मंगेतर का गला काट डाला। युवती को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Meerut: Angered by the breakdown of the relationship, the fiances throat was cut
injured girl - फोटो : amr ujala

विस्तार

मेरठ सदर थाना क्षेत्र में देर रात एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए सिरफिरे ने अपनी मंगेतर का गला काट डाला। दरअसल, युवक रिश्ता टूटने से नाराज चल रहा था। घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसका उपचार जारी है। उधर, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बंगला एरिया निवासी इकरा की शादी दो साल पहले रेलवे रोड थाना क्षेत्र के नीम तला में रहने वाले केताब उर्फ किट्टू के साथ तय हुई थी। युवती के परिजनों के मुताबिक इसी दौरान किट्टू बुरी संगत में पड़ गया और नशा करने लगा। जिसके चलते उन्होंने बीती 30 जनवरी को इकरा और किट्टू का रिश्ता तोड़ दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद से ही किट्टू लगातार युवती को फोन पर धमकियां दे रहा था। उधर, परिवार के लोग युवती के लिए किसी अच्छे रिश्ते की तलाश में जुटे थे। आरोप है कि रविवार देर रात किट्टू युवती के घर पर पहुंचा और उसे धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने किट्टू के साथ शादी नहीं की तो वह उसे किसी की भी नहीं होने देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने विरोध किया तो किट्टू ने चाकू से युवती की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया।


घायल युवती को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल युवती की हालत स्थिर बनी है। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। सदर बाजार थाना प्रभारी देव सिंह रावत का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है चौकी इंचार्ज को जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed