फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut and Ghaziabad Red won matches on the basis of bowling

गेंदबाजी के दम पर मेरठ व गाजियाबाद रेड ने जीते मैच

Thu, 19 Nov 2020 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
Meerut and Ghaziabad Red won matches on the basis of bowling
मेरठ। भामाशाह पार्क में बुधवार को 12वीं मास्टर वैभव चैंपियन ट्रॉफी का शुभारंभ हुआ। टी-20 प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए दो मैचों में गेंदबाजों की बदौलत मेरठ रेड व गाजियाबाद रेड ने अपने मैचों पर कब्जा किया। गाजियाबाद रेड के बाएं हाथ के गेंदबाज ने हैट्रिक के साथ 6 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुजफ्फरनगर की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 105 रन ही बना सकी। मेरठ रेड के गेंदबाजों ने मुजफ्फरनगर के बल्लेबाजों को ज्यादा देर टिकने नहीं दिया। मुजफ्फरनगर की 4 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी छू न सके। मेरठ रेड के गेंदबाज रजत गोयल ने चार ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट झटके। इसके अलावा ऋषभ बंसल, योगेंद्र डोयला, अंकुश व पूर्णांक ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ रेड ने 14.1 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। जिसमें सलामी बल्लेबाज हरदीप सिंह ने 3 छक्के और 5 चौकों की मदद से 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। शिवम बंसल ने 25 रन बनाए।
विज्ञापन

दूसरे मैच में टॉस जीतकर गाजियाबाद रेड के कप्तान नलिन मिश्रा ने क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी मुरादाबाद की टीम 17.5 ओवर में 101 रन पर सिमट गई। गाजियाबाद रेड के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज विशाल चौधरी की गेंदों के सामने मुरादाबाद के बल्लेबाज टिक न सके। मुरादाबाद के 4 बल्लेबाज बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। विशाल चौधरी ने हैट्रिक के साथ मुरादाबाद के 6 बल्लेबाजों को पवेलियन पहुंचाया। उन्होंने अपने चौथे और अंतिम ओवर में लगातार चार विकेट लेकर मुरादाबाद को ऑलआउट किया। गाजियाबाद रेड ने 18.1 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। हालांकि गाजियाबाद ने शुरुआती 4 विकेट 39 रन पर गवां दिए थे। लेकिन सिद्धार्थ यादव व रोहित चौधरी ने पांचवें विकेट के लिए अच्छी साझेदारी कर पारी को संभाला और टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाया। सिद्धार्थ यादव ने 35 व रोहित चौधरी ने 26 रनों की पारी खेली। पहले मैच में मेरठ रेड के बल्लेबाज हरदीप और दूसरे मैच में गाजियाबाद के विशाल चौधरी मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व मिस्टर वैभव ट्रॉफी का उद्घाटन मुख्यातिथि मेरठ कॉलेज मैनेजमेंट अध्यक्ष व वेस्टर्न यूपी चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता व विशिष्ट अतिथि डीएन पॉलीटेक्निक के चेयरमैन अजय अग्रवाल ने किया। इस दौरान यूपीसीए सचिव युद्धवीर सिंह, एमडीसीए सचिव सुरेंद्र चौहान, संयुक्त सचिव व कोच संजय रस्तौगी, कोषाध्यक्ष राकेश गोयल, भामाशाह पार्क इंचार्ज व बीसीसीआई पिच क्यूरेटर रविंद्र चौहान, टूर्नामेंट चेयरमैन योगेश सिंह, सचिव सुभाष शर्मा, कोच मौ. शाहिद, तनकीब अख्तर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed