फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Top 3 Most Air Polluted Cities in India News: Meerut among three most polluted cities in the country, air quality index of city reached 359

देश के सबसे प्रदूषित शहरों में मेरठ टाॅप थ्री में शामिल, 359 पर पहुंचा शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स

Fri, 16 Oct 2020 10:59 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 16 Oct 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
Meerut Top 3 Most Air Polluted Cities in India News: Meerut among three most polluted cities in the country, air quality index of city reached 359
मेरठ टॉप 3 सबसे अधिक वायु प्रदूषित शहर भारत में: प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

देश भर के सबसे प्रदूषित शहरों में मेरठ टाॅप थ्री में शामिल हो चुका है। ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद इसके बाद हैं। मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेंक्स इन दिनों 359 पहुंच चुका है। इस तरह 110 शहरों में प्रदूषण के मद्देनजर मेरठ टॉप थ्री में शामिल है। 

विज्ञापन


शहर में पिछले 14 दिन में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। 14 दिन पहले तक 100 से 150 के आसपास चल रहा एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) अब 250-359 तक पहुंच गया है। 
विज्ञापन


प्रदूषण बढ़ने का प्रमुख कारण पराली और कूड़े का जलाया जाना और प्रतिबंधित वाहनों का संचालन है। विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में धूप कम होने पर एक्यूआई और बढ़ सकता है। वायु प्रदूषण के कारण वातावरण में छोटे कण उड़ते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये एक स्तर पर जाकर एकत्र हो जाते हैं। इससे हवा की गुणवत्ता और खराब हो जाती है। इसके चलते अस्थमा के मरीजों को सांस लेने में दिक्कत बढ़ जाती हैं। आंखों में जलन और एलर्जी की समस्या भी हो सकती है।

गुरुवार को प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड द्वारा जारी देश के सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में ये शहर शामिल हैं। 
मेरठ        359
ग्रेटर नोएडा 357
फरीदाबाद    335
चरखी दादरी  337 
मुजफ्फरनगर 332 
यमनानगर      331
बागपत          325
नोएडा        321
ग़ज़ियाबाद   318
शामली         315
दिल्ली          312
गुरुग्राम        311 
भिवाड़ी        310 
बुलंदशहर     301 

अब तक ये हुई कार्रवाई 
- एनएच 334बी मेरठ बागपत पर धूल उड़ने पर 7500 रुपये के हिसाब से जुर्माना लगा
- शहर की 105 इंडस्ट्री और चार बड़ी साइट को नोटिस दिए गए
- एनएएस कॉलेज कैंपस में कूड़ा जलाने पर 25 हजार का जुर्माना 
- गढ़ रोड कैंट बोर्ड के डंपिंग साइट पर कूड़ा जलाने पर 25 हजार जुर्माना 
- कोल्हू में पॉलीथिन जलाने पर 12 कोल्हू सील 
- शताब्दी नगर व उद्योगपुरम में लक्ष्मी इंडस्ट्री व जय अंबे बैट्री इंडस्ट्री को बंदी की कार्रवाई की संस्तुति 
- दिल्ली रोड पर दो जगह कूड़ा जलाने पर प्रदूषण बोर्ड ने नगर निगम को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा 
 - बाईपास स्थित बालाजी ट्रेडर्स व वैभव ट्रेडर्स पर खुले में सामग्री डालने पर 50-50 हजार जुर्माना


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed