{"_id":"673dc3a58fd70b4d100904c7","slug":"meerut-along-with-the-second-husband-she-killed-her-son-and-hanged-her-first-husband-was-also-found-hang-2024-11-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: ये कैसी मां... दूसरे पति के साथ मिलकर बेटे को मारकर टांग दिया, पहला पति भी फंदे पर लटका मिला था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: ये कैसी मां... दूसरे पति के साथ मिलकर बेटे को मारकर टांग दिया, पहला पति भी फंदे पर लटका मिला था
Wed, 20 Nov 2024 04:59 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 20 Nov 2024 04:59 PM IST
सार
दो दिन पहले 11 साल के साहिल का शव फंदे पर लटका मिला था। उसके गले पर चोट और खरोच के निशान थे। इसी कारण पुलिस को हत्या का शक हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी मां और उसका दूसरा पति।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरधना के मोहल्ला गढ़ी खटीकान में एक बालक की हत्या उसकी मां ने अपने दूसरे पति के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने आरोपी मां नसरीन और उसके पति समीर निवासी सियाबाग को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
बीते सोमवार की देर रात साहिल (11) पुत्र अनीस का शव मकान के अंदर स्टोर में फंदे पर लटका मिला थ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। साहिल के गले और गाल पर खरोच के निशान थे। इससे पुलिस को शक हुआ कि हत्या की गई है। पुलिस ने जांच की और साहिल की मां नसरीन को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि नसरीन के पहले पति और साहिल के पिता अनीस की तीन साल पहले मौत हो गई थी। पति की मौत के छह माह बाद ही कस्बे के ही समीर पुत्र याकूब के साथ शादी की थी। बताया गया कि अब किसी तीसरे युवक से नसरीन के अवैध संबंध हो गए थे। इस सबके बारे में साहिल को पता था।
आरोप है कि नसरीन ने अपने दूसरे पति समीर के साथ मिलकर साहिल की हत्या कर दी और आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि फिलहाल मुकदमा दर्ज कर नसरीन और समीर को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमी बताए गए युवक के बारे में जांच की जा रही है।

साहिल के पिता का शव भी फंदे पर लटका मिला था
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक साहिल के पिता अनीस का शव भी तीन साल पहले फंदे पर लटका मिला था। साहिल के पिता की मौत के छह माह बाद ही उसकी मां नसरीन ने कस्बा निवासी युवक समीर से दूसरा निकाह कर लिया था। इसके बाद वह किराए पर खतौली में रहने लगी थी। करीब दो माह पहले ही वह मोहल्ला गढ़ी खटीकान में किराए पर रहने आ गई थी।