{"_id":"62dcdd19c03a1e7bba0bcc10","slug":"meerut-all-three-accused-of-gang-rape-arrested-teenager-told-the-incident-to-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपी गिरफ्तार, किशोरी ने बताई थी महिला को आपबीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपी गिरफ्तार, किशोरी ने बताई थी महिला को आपबीती
Sun, 24 Jul 2022 11:27 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:27 AM IST
सार
किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता का काफी समय पहले निधन हो गया था। सौतेली मां उसका उत्पीड़न करती थी और भाई उसके साथ दुष्कर्म करता था।
विज्ञापन
विस्तार
मेरठ के परतापुर में नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शुक्रवार को परतापुर के दिल्ली-मेरठ मार्ग पर एक किशोरी काफी समय से एक चाय की दुकान पर बैठी थी। वहां मौजूद एक महिला के पूछने पर किशोरी ने आपबीती बताई, जिसके बाद महिला ने घटना की जानकारी एक एनजीओ को दी।
एनजीओ के अधिकारी शुक्रवार को गाजियाबाद निवासी किशोरी को साथ लेकर परतापुर थाने पहुंचे। वहां किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता का काफी समय पहले निधन हो गया था। सौतेली मां उसका उत्पीड़न करती थी और भाई उसके साथ दुष्कर्म करता था।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: सिर पर मुस्लिम टोपी और कंधे पर कांवड़, देखकर हर कोई हैरान, हमले को लेकर सुर्खियों में रहे थे बाबू खान
विज्ञापन
इससे परेशान होकर वह परतापुर की इंद्रापुरम कालोनी में अपनी मित्र सोनिया के साथ रहने के लिए आ गई थी। पहली मंजिल पर सोनिया अपनी सहेली के साथ रहती थी और दूसरी मंजिल पर सचिन पुत्र परमाल सिंह निवासी टिकौला थाना रामराज जिला मुजफ्फरनगर, संकेत पुत्र जनेश्वर व शिवकुमार पुत्र ब्रजपाल निवासीगण आदर्श मंडी शामली रहते थे।
एक दिन वह रात में कपडे़ सुखाने मकान की छत पर गई तो पहले से मौजूद तीनों युवक उसका मुंह दबाकर छत पर बनी मुमटी के अंदर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पुलिस या किसी से कुछ बताने पर वीडियो वायरल करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। मामले की जांच कर रहे कताई मिल चौकी इंचार्ज निखलेश रस्तोगी ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों का चालान कर दिया।