{"_id":"65944878ef6782a70b0f9af6","slug":"meerut-all-schools-up-to-class-8th-will-remain-closed-till-six-january-on-orders-of-dm-due-to-winter-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut Weather: शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन, डीएम का आदेश, कक्षा आठ तक के सभी स्कूल छह जनवरी तक रहेंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut Weather: शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन, डीएम का आदेश, कक्षा आठ तक के सभी स्कूल छह जनवरी तक रहेंगे बंद
Tue, 02 Jan 2024 11:01 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:01 PM IST
सार
Meerut Weather : मेरठ में शीतलहर से ठिठुरन बढ़ गई है। ऐसे में डीएम ने आदेश जारी किया कि जिले में छह जनवरी तक कक्षा आठ तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।
विज्ञापन
मेरठ में स्कूलों की छुट्टी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में शीतलहर के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। ऐसे में सर्दी और कोहरे को देखते हुए मंगलवार को डीएम ने छुट्टी के आदेश जारी किए। जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार, जिले में संचालित यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा और संस्कृत बोर्ड समेत अन्य बोर्ड से मान्यता एवं सम्बद्धता प्राप्त विद्यालय में नर्सरी से कक्षा आठ तक में छह जनवरी तक अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Hit And Run Law: दूसरे दिन भी हड़ताल जारी, पेट्रोल पंप पर लगी लंबी कतारें, बढ़ सकती हैं किल्लतें
विज्ञापन
वहीं, कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाएं सुबह 9:30 बजे से दोपहर तीन बजे तक संचालित की जाएंगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। जिसमें कहा गया है कि सभी बोर्ड के स्कूलों को आदेशों का कड़ाई से अनुपालन करना होगा। इस दौरान यदि कोई स्कूल खुला हुआ पाया जाता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: रिश्ते शर्मसार: पत्नी ने खुद लिखी पटकथा, प्रेमी के दोस्तों को एक लाख की सुपारी दी, फिर सामने कराई पति की हत्या