मेरठ: गोकशी व रंगदारी के मामले में दो लाख रुपये के इनामी अकबर और सलमान को मेरठ पुलिस ने भेजा जेल
थाना प्रभारी ने अकबर, सलमान और शमीम को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। साथ ही असम पुलिस को गिरफ्तारी की सूचना दी थी।
विस्तार
दो दिन पूर्व थाना प्रभारी वरुण शर्मा ने गोकशी के प्रयास में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अकबर बंजारा व सलमान बंजारा बताया था। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। दूसरा मुकदमा कस्बा निवासी महबूब ने एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने का दर्ज कराया था।
थाना प्रभारी ने अकबर, सलमान और शमीम को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। साथ ही असम पुलिस को गिरफ्तारी की सूचना दी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि असम एवं गुवाहाटी में अकबर के खिलाफ दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। वहां से दो लाख रुपये का इनामी भी है। असम पुलिस अकबर व सलमान को ले गई है। उनकी गिरफ्तार पर दो लाख रुपये बतौर इनाम दिये हैं। असम की एक अदालत में 18 तारीख को दोनों की पेशी है।
यह भी पढ़ें: बड़ा फेरबदल: मेरठ के 60वें जिलाधिकारी होंगे दीपक मीणा, पश्चिमी यूपी से है गहरा नाता, के.बालाजी प्रतीक्षारत
थाना प्रभारी वरुण शर्मा ने बताया मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि फलावदा मवाना मार्ग पर कुछ लोग गोकशी के फिराक में हैं। पुलिस टीम ने दबिश देकर दो गोवंश और पशु कटान के हथियार बरामद किए थे। मौके से फलावदा निवासी बाबू खां तथा पंजाब निवासी रंजीत को गिरफ्तार किया था।
थाना प्रभारी ने बताया कि कस्बा निवासी अकबर बंजारा व सलमान पुत्र पीरु मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने फरार अकबर व सलमान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अकबर के भाई शमीम को भी गिरफ्तार किया है।
शमीम को षड़यंत्र रचने एवं गोकशी में सहयोग करने में पकड़ा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अकबर असम से धोखाधड़ी के मामले में वंचित चल रहा था। वहां की पुलिस अकबर को गिरफ्तार करने फलावदा आई थी। गुरुवार को गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपियों को अपने साथ ले गई।