आकाश हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों की चेतावनी, पंचायत बुलाने का एलान
मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में आकाश जाटव हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजन आक्रोशित हैं। पुलिस कार्रवाई न होने पर परिजनों ने पंचायत बुलाने की चेतावनी दी है।
विस्तार
मेरठ में पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के डौरली गांव निवासी आकाश जाटव की हत्या के मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजनों में भारी रोष है। परिजन लगातार पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन कार्रवाई न होने से नाराजगी बढ़ती जा रही है।
रेलवे लाइन पर बुलाकर दिया धक्का
परिजनों के अनुसार 10 जनवरी को आकाश जाटव को उसके दोस्त प्रशांत ने घर से रेलवे लाइन पर यह कहकर बुलाया था कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। जब आकाश वहां पहुंचा तो प्रशांत ने ट्रेन के आते ही उसे धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में परिजनों ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
यह भी पढ़ें: पांच मौतें: अशोक ने एक झटके में उजाड़ा परिवार, सभी के माथे पर लगी थी गोली, बहनों को भेजे ऑडियो में छिपा राज
थाने का घेराव, एसएसपी से भी की मुलाकात
मंगलवार को परिजनों ने पल्लवपुरम थाने का घेराव कर हंगामा किया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। इससे पहले परिजन एसएसपी से भी मिल चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
पंचायत बुलाने की चेतावनी
जिला पंचायत सदस्य शेखर, भंडारी प्रमुख, प्रदीप, ईश्वर प्रधान, बबलू राणा सहित कई जनप्रतिनिधि परिजनों से मिलने पहुंचे और न्याय का आश्वासन दिया। परिजनों का कहना है कि यदि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो गांव में पंचायत बुलाने को मजबूर होंगे।