{"_id":"644b98c40d7db5ba320f23d4","slug":"meerut-aimim-party-district-president-imran-ansari-said-that-muslim-is-not-afraid-of-bjp-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: एआईएमआईएम पार्टी के महानगर अध्यक्ष बोले- भाजपा से नहीं डरता मुसलमान, आगे कहा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एआईएमआईएम पार्टी के महानगर अध्यक्ष बोले- भाजपा से नहीं डरता मुसलमान, आगे कहा...
Fri, 28 Apr 2023 03:28 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 28 Apr 2023 03:28 PM IST
सार
Meerut News : एआईएमआईएम पार्टी के महानगर अध्यक्ष इमरान अंसारी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने कहा कि मुसलमान भाजपा से नहीं डरता।
विज्ञापन
महानगर अध्यक्ष इमरान अंसारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के महानगर अध्यक्ष इमरान अंसारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे कहते नजर आ रहे हैं कि मुसलमान भाजपा से नहीं डरता है।
विज्ञापन
बताया गया कि आशियाना कॉलोनी वार्ड-82 में पार्टी प्रत्याशी महापौर मौ. अनस के साथ एक चुनावी बैठक हुई। इसी बैठक का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महानगर अध्यक्ष इमरान अंसारी कहते दिख रहे हैं कि मुसलमान भाजपा से नहीं डरता है। इसलिए मुसलमान को अपना मुस्तकबिल खुद चुनना है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: हादसे में चाची-भतीजे की मौत, पीड़ित परिजन बोले- साजिश के तहत हुई हत्या, नहीं लेंगे शव
विज्ञापन
इमरान अंसारी ने कहा कि मेरठ में मेयर चुनाव में झटका नहीं दिया और ये नहीं बताया की हमारी कौम बेरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के पीछे हैं तो 2024 लोकसभा चुनाव में कोई बाहर का प्रत्याशी लाकर खड़ा कर देंगे।
यह भी पढ़ें: Meerut: कांग्रेस प्रत्याशी के आवास पर लगी भीषण आग, एसी-फ्रिज समेत लाखों का सामान जलकर राख
उन्होंने कहा कि मुसलमान भाजपा से नहीं डरता, हमने नमुरूद का दौर देखा, फिरौन का दौर देखा और यजीद का दौर देखा। अपनी ताकत को पहचानो और खुद का इतिहास बनाओ।