{"_id":"685c1c85a99c5287210922de","slug":"meerut-after-quarrel-with-husband-children-consumed-sulfas-five-year-old-daughter-died-2025-06-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: पति से झगड़ा होने पर बच्चों संग खाया जहर, पांच साल की बेटी की मौत, मां और बेटे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: पति से झगड़ा होने पर बच्चों संग खाया जहर, पांच साल की बेटी की मौत, मां और बेटे की हालत गंभीर
Wed, 25 Jun 2025 09:28 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 25 Jun 2025 09:28 PM IST
सार
जाटौली निवासी आबिदा का अपने पति राशिद से झगड़ा हो गया। राशिद काम पर नहीं जाता था और घर पर खाली बैठा रहता था। इसी बात पर दोनों के बीच लड़ाई हो गई। बच्ची की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
जायरा की फाइल फोटो और अस्पताल में भर्ती मां और बेटा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के जाटौली गांव में बुधवार शाम आबिदा ने पति राशिद से विवाद के बाद पांच वर्षीय बेटी जायरा व तीन वर्षीय बेटे जैद के साथ पानी में मिलाकर सल्फास खा लिया। गंभीर हालत में परिजनों ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रात के समय बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बेटा अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। सूचना पर मजिस्ट्रेट व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मजिस्ट्रेट ने महिला के बयान दर्ज किए। बेटी की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि शोभापुर निवासी राशिद की शादी जाटौली गांव निवासी आबिदा से लगभग आठ वर्ष पूर्व हुई थी। दोनों के एक बेटा व बेटी हुए। शादी के बाद से राशिद अपनी ससुराल में रह रहा था। वह सब्जी व फल की फेरी लगाने का काम करता है।
पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम दंपती में विवाद हो गया था। राशिद झगड़े के बाद घर से बाहर निकल गया। इसके बाद आबिदा ने बच्चों सहित पानी में सल्फास मिलाकर निगल लिया। कुछ देर बाद परिजनों ने तीनों के मुंह से झाग निकलते हुए देखे। गंभीर हालत में देखकर परिजनों की चीख निकल गई।

परिजन तीनों को गंभीर हालत में लेकर अस्पताल पहुंचे। लगभग दो घंटे के उपचार के बाद पांच वर्षीय बच्ची जायरा ने दम तोड़ दिया। दूसरी तरफ महिला व उसके बेटे की हालत भी गंभीर बनी हुई है। बच्ची की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों व रिश्तेदारों का बुरा हाल हैं। अस्पताल में सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
एसपी सिटी का कहना है कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
एसपी सिटी का कहना है कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
बेटी झगड़े के लिए करती रही मना
पुलिस के अनुसार राशीद काफी समय से घर पर खाली बैठा हुआ था। जिसको लेकर उसका पत्नी से झगड़ा चलता रहता था। बुधवार को दंपती का आपस में विवाद हो गया था। घटना के समय पांच वर्षीय बच्ची ने माता-पिता को झगड़ा करने के लिए मना किया था। माता-पिता के झगड़े के दौरान बच्चे रोते और बिलखते रहे। इसी दौरान महिला ने गुस्से में आकर बच्चों सहित सल्फास खा लिया।
यह भी देखें...
Muzaffarnagar: चौथे दिन मिला मासूम अवि का शव, मां ने लगाया गले, छूते हुए पिता और परदादा के कांपे हाथ