फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, After Bulandshahr Violence, meat factory of former minister Yakub Qureshi will be sealed

बुलंदशहर हिंसा के बाद कार्रवाई तेज, पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की मीट फैक्ट्री होगी सील

Fri, 14 Dec 2018 05:35 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 14 Dec 2018 05:35 PM IST
विज्ञापन
Meerut, After Bulandshahr Violence, meat factory of former minister Yakub Qureshi will be sealed
पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की मीट फैक्ट्री अलफहीम

मेरठ में पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की मीट फैक्ट्री अलफहीम को सील करने के लिए एमडीए ने कमर कस ली है। डीएम और एसएसपी को पत्र भेजकर मजिस्ट्रेट, पीएसी, महिला पुलिस, के साथ साथ पर्याप्त पुलिस बल देने को कहा है। अब गेंद पुलिस प्रशासन के पाले में है।

विज्ञापन


यह है पूरा प्रकरण
याकूब कुरैशी अलफहीम मीटेक्स प्रा. लि. हापुड़ रोड पर गांव ढिकौली सांकरपुर के रकबे में है। यह फैक्ट्री कुल 13.17 हेक्टेयर भूमि पर बनी है। अभिलेखों के अनुसार इसमें से कुल 10.75 हेक्टेयर भूमि सार्वजनिक सुविधाओं वाली सरकारी भूमि, 0.544 हेक्टेयर रोड वाइंडिंग, 1.132 हेक्टेयर भूमि ग्रीन वर्ज मे है। इसमें से मात्र 0.137 हेक्टेयर भूमि ही औद्योगिक प्रयोग वाली है। कंपनी की ओर से मानचित्र स्वीकृति व भू उपयोग परिवर्तन के लिए आवेदन किया गया था। इस पर एमडीए ने कुछ आपत्तियां लगाई थीं जिसे पूरा न करने पर मानचित्र निरस्त कर दिया गया था और उसके कुछ समय बाद सील लगाकर एक जुलाई 2015 को ध्वस्तीकरण का आदेश कर दिया गया।
विज्ञापन


डाला है रिवीजन
हालांकि इस पर कंपनी की ओर से आयुक्त के न्यायालय में और शासन में रिवीजन दाखिल हुआ है। इससे पहले जिसमें कुछ शर्तों का पालन करने पर मानचित्र स्वीकृति के लिए एमडीए बोर्ड के सामने प्रस्ताव रखने का निर्णय हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह था निर्णय
निर्णय यह था कि ग्रीन बेल्ट और रोड वाइंडिंग पर बने निर्माण को स्वयं ही ध्वस्त कर लिया जाए। सार्वजनिक भूमि कब्जाई गई है उतने क्षेत्रफल की भूमि कंपनी की ओर से खरीद करके उपलब्ध कराई जाए। इसी क्रम में इसी वर्ष 15 फरवरी को एमडीए बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव रखा गया था, मगर जो शर्तें आयुक्त न्यायालय ने रखी थीं। उसके पालन होने की रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं हुई। इसलिए बोर्ड ने रिपोर्ट प्रस्तुत होने की स्थिति में ही विचार करने का निर्णय दिया था। इस प्रकरण में अलफहीम की ओर से शमन मानचित्र का आवेदन और 25 लाख रुपये शमन शुल्क जमा किया गया है। बावजूद इसके एमडीए ने सील करने की पूरी तैयारी कर ली है। लेकिन एमडीए के लिए सील करने की कार्रवाई आसान नहीं होगी, क्योंकि पहले भी एक बार यहां जोरदार विरोध हो चुका है। 

उधर, याकूब कुरैशी की नई कोठी के लिए भी शमन मानचित्र का आवेदन डाला गया है जिसका परीक्षण किया जा रहा है। याकूब ने अपनी सराय बहलीम की पुरानी कोठी के पास ही नया आवास बनाया है जिसमें मानचित्र के विपरीत बेसमेंट आदि बना दिया है। 

पुलिस कार्रवाई की जाएगी
हमने अलफहीम को सील करने की तारीख 18 दिसंबर लगाते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र भेजा है। पुलिस बल मांगा है। पहले सील की कार्रवाई की जाएगी। - साहब सिंह, एमडीए वीसी

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed