फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Advocates on hunger strike over ban on e-filing facility by High Court

Meerut: ई-फाइलिंग सुविधा पर हाई कोर्ट द्वारा स्थगन को लेकर अधिवक्ता भूख हड़ताल पर, फूंका पुतला

Wed, 01 Nov 2023 03:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 01 Nov 2023 03:32 PM IST
सार

 ई-फाइलिंग करने की हाईकोर्ट द्वारा घोषणा किए जाने के बाद उसके स्थगन पर अधिवक्ताओं में नाराजगी है। मेरठ में इसके विरोध में बुधवार को अधिवक्ताओं ने रोष जताते हुए धरना प्रदर्शन किया और पुतला फूंका।

विज्ञापन
Meerut: Advocates on hunger strike over ban on e-filing facility by High Court
पुतला फूंकते अधिवक्ता - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उच्चतम न्यायालय की नीतियों पर उत्तर प्रदेश में प्रत्येक जिले स्तर पर ई-फाइलिंग करने की हाईकोर्ट द्वारा घोषणा किए जाने के बाद उस पर रोक लगाई जाने पर मेरठ बार एसोसिएशन और जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बुधवार को भूख हड़ताल पर रहे।

विज्ञापन


बुधवार को कचहरी स्थित प्याऊ चौपाल पर टेंट लगाकर अधिवक्ताओं ने भूख हड़ताल करते हुए प्रदर्शन किया। जिसमें अधिवक्ताओं ने ई फाइलिंग का निर्णय हाईकोर्ट द्वारा वापस लिए जाने पर बेहद नाराजगी जताई।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Meerut: नाले में उतरा रोबोट, इंसान की तरह सफाई करके लौटा, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने हाईकोर्ट के इस निर्णय को पूरे प्रदेश के न्यायिक पीड़ितों के साथ अन्याय करना बताया। अधिवक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी से लेकर वर्तमान तक लगातार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच की मांग चली आ रही है।

यह भी पढ़ें: karwa Chauth: मेरठ में LIU का ऑफिस बना ब्यूटी पार्लर, मेहंदी लगवाती दिखीं कर्मचारी, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

इसमें पीड़ितों को सहूलियत देते हुए पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर ई फाइलिंग करने की सुविधा दी गई थी और उसे शीघ्र चालू करने की घोषणा कर दी गई थी। परंतु इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा तत्काल रूप से उसे रोक दिया गया, जिस पर अधिवक्ताओं में बेहद आक्रोश है।

बुधवार को मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुंवर पाल शर्मा महामंत्री विनोद चौधरी जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवदास जोशी महामंत्री विमल तोमर की अगुवाई में सैकड़ो अधिवक्ताओं ने भूख हड़ताल करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही विरोध में पुतला दहन भी किया। इस मांग को पूरा  कराए जाने के लिए आगामी रणनीति बनाने और सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करने का विचार अधिवक्ताओं द्वारा दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed