फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Advocate Ramesh Chand Gupta named in POCSO absconding, evidence is being collected against BJP leaders

Meerut: पॉक्सो में नामजद अधिवक्ता रमेश चंद गुप्ता फरार, भाजपा नेताओं के खिलाफ जुटाए जा रहे साक्ष्य

Sun, 18 Jun 2023 12:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 18 Jun 2023 12:36 PM IST
सार

मेरठ में अधिवक्ता रमेश चंद्र गुप्ता के खिलाफ दुष्कर्म के आरोपों ने विधिक समाज को शर्मसार कर दिया है। वहीं पॉक्सो में नामजद होने के बाद से आरोपी अधिवक्ता रमेश चंद्र गुप्ता फरार हो गए हैं। पुलिस तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Meerut: Advocate Ramesh Chand Gupta named in POCSO absconding, evidence is being collected against BJP leaders
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मेरठ में ऑफिस में काम करने वाली नाबालिग किशोरी को नशीला पदार्थ देकर वीडियो बनाने और यौन शोषण करने के आरोपी अधिवक्ता रमेश चंद गुप्ता पॉक्सो में नामजद होने के बाद घर से फरार हो गए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। वहीं, दो अन्य भाजपा नेताओं पर लगे आरोपों की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


अधिवक्ता रमेश चंद गुप्ता के सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए थे। एक वीडियो में अधिवक्ता एक युवती के साथ अश्लीलता करते नजर आ रहे थे। दूसरे वीडियो में अधिवक्ता के साथ चैंबर पर टाइपिंग का कार्य करने वाली किशोरी नजर आ रही थी। वीडियो वायरल होने के बाद टाइपिंग वाली किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। किशोरी के भाई ने दौराला थाने में 27 मई को अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: High profile case: बदनाम करने की धमकी देकर यौन शोषण करते थे अधिवक्ता, दो BJP नेता भी आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने किशोरी को बरामद करने के बाद कोर्ट में 164 के बयान कराए। शुक्रवार को बयानों का अवलोकन करने के बाद दौराला थाने में दर्ज मुकदमे में अधिवक्ता रमेश चंद गुप्ता को पॉक्सो एक्ट की धारा में नामजद कर लिया है। सीओ दौराला अभिषेक पटेल ने बताया कि अधिवक्ता का एक मोबाइल शुक्रवार सुबह बंद हो गया था, दूसरा भी बंद कर लिया गया है। घर पर दबिश दी गई तो अधिवक्ता फरार मिले। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं। 

सीओ ने बताया कि अधिवक्ता के खिलाफ पुलिस के पास यौन शोषण के पर्याप्त साक्ष्य हैं, उसकी वीडियो भी मिली है। दो अन्य भाजपा नेताओं पर जो आरोप लगाए गए हैं, उनके खिलाफ अभी साक्ष्य नहीं हैं, ऐसे में उनको अभी नामजद    नहीं किया गया है, साक्ष्य जुटाए जा रहे   हैं। सीडीआर, लोकेशन आदि निकाली   जा रही हैं। 
 

भाजपा की करनी और कथनी अलग-अलग 
चाल, चरित्र और चेहरे वाली पार्टी भाजपा के नेताओं के विरुद्ध गंभीर मामला सामने आया है, मगर कार्रवाई नहीं हुई। यह भाजपा की कथनी और करनी में अंतर की पोल खोलता है।  - चौधरी राजपाल सिंह, पूर्व मंत्री, सपा

तुरंत होनी चाहिए गिरफ्तारी 
गंभीर अपराध में भाजपा नेताओं के नाम आ रहे हैं, उसमें गिरफ्तारी की जानी चाहिए। अब तक कार्रवाई न होना दर्शाता है कि भाजपा का बेटी बचाओ का नारा खोखला है।  - अतुल प्रधान, विधायक, सपा 

कलंकित करने वाले कृत्य
भाजपा बेटी बचाओ की बात करती है, लेकिन भाजपा नेताओं के बेटियों संग कृत्य समाज को कलंकित करने वाले हैं - मोहित आनंद, जिला अध्यक्ष, बसपा 

सख्त कार्रवाई होनी चाहिए
इस मामले से भाजपा का चरित्र सामने आ गया है। आरोपी किसी भी दल के हो कार्रवाई होनी चाहिए।  - अवनीश काजला, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed