फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Accused Kasif arrested in police encounter in case of shot a Businessman Jalaluddin

मेरठ में मुठभेड़: कारोबारी को गोली मारने वाला बदमाश दबोचा, 50 हजार में रिश्तेदार ने दी थी कासिफ को सुपारी

Thu, 24 Aug 2023 11:42 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 24 Aug 2023 11:42 PM IST
सार

Meerut News : स्क्रैप कारोबारी को गोली मारने वाला बदमाश मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसने पूछताछ में बताया कि उसे 50 हजार रुपये में कारोबारी को मारने की सुपारी दी गई थी।

विज्ञापन
Meerut: Accused Kasif arrested in police encounter in case of shot a Businessman Jalaluddin
मुठभेड़ में बदमाश घायल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में स्वतंत्रता दिवस पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्क्रैप कारोबारी जलालुद्दीन को गोली मारने वाले सुपारी किलर कासिफ उर्फ कीड़ा निवासी लिसाड़ीगेट को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से कासिफ घायल हो गया।

विज्ञापन


उससे पूछताछ में पता चला कि मोमिन नगर हापुड रोड निवासी कारोबारी के रिश्तेदार जोन पुत्र अब्दुल सलाम ने 50 हजार रुपये में कासिफ को सुपारी दी थी। पारिवारिक रंजिश और परिवार में दखल के विरोध के कारण वारदात को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन

 

पुलिस के मुताबिक, 15 अगस्त को सिविल लाइन क्षेत्र स्थित मवाना रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी जलालुद्दीन को गोली मार दी थी। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराकर जांच शुरू की थी। छानबीन में पता चला कि जलालुद्दीन के भाई हाजी बिलाल का पत्नी नाजमा से विवाद चल रहा था। बीती चार मई 2022 में बिलाल की हत्या गाजियाबाद के लोनी में हो गई थी।

इस केस में नाजमा के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद नाजमा को जेल भेज दिया गया था। बिलाल की हत्या में जलालुद्दीन और उसका भाई ग्यासुद्दीन पैरवी कर रहे थे। इनकी ओर से सुप्रीम कोर्ट में वाद दायर किया था, जिस पर समन जारी किए गए थे।

यह भी पढ़ें: रुला देंगी तस्वीरें: नौ चिताएं जलती देख रो पड़ा पूरा गांव, घरों के चूल्हे पड़े ठंडे, सदमे में परिजन

विज्ञापन

इसी रंजिश के चलते पहले इन आरोपियों को नामजद कराया गया, जबकि जलालुद्दीन को गोली मारने वाला लिसाड़ीगेट निवासी कासिफ उर्फ कीड़ा निकला। इसका नाम सामने आने पर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार को एक सूचना पर कासिफ की किला रोड पर घेराबंदी की गई। यहां मुठभेड़ में उसे पकड़ लिया गया। कासिफ ने बताया कि जोन और उसके साथी नफीस ने हत्या की सुपारी दी थी। जोन भी स्क्रैब कारोबारी और जलालुद्दीन का रिश्तेदार है। जलालुद्दीन के परिवार में जोन दखल देता था। इसका विरोध होने के कारण वह रंजिश रखने लगा था। इसी कारण वारदात की गई।

यह भी पढ़ें: UP: ISI एजेंट को लेकर सामने आया बड़ा सच, पाकिस्तान में बैठकर कर रहा ये हरकत, SP बोले- आरोपी जल्द होंगे अरेस्ट

सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस टीम यहां तक पहुंची। मामले में जोन और नफीस के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कासिफ से तमंचा, बाइक बरामद किए गए हैं। कासिफ के खिलाफ लूट, चोरी सहित 11 मामले दर्ज हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed