फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Accused escaped from police custody, reached police station after 22 hours, told not to shoot

Meerut: पुलिस कस्टडी से भागा मुल्जिम 22 घंटे बाद पहुंचा थाने, बोला गोली मत मारना

Thu, 12 Sep 2024 09:28 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 12 Sep 2024 09:28 PM IST
सार

कोर्ट के बाहर से फरार हुआ मुल्जिम थाने आकर बोला, परिजनों को आपने हिरासत में ले लिया, इसलिए सरेंडर करने आ गया। 

विज्ञापन
Meerut: Accused escaped from police custody, reached police station after 22 hours, told not to shoot
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एडीजे कोर्ट संख्या-तीन के बाहर से बुधवार को फरार हुआ जानलेवा हमले का मुल्जिम फरियाद बृहस्पतिवार को 22 घंटे बाद परिजनों के साथ किठौर थाने पहुंच गया। पुलिस से मिन्नत की कि गोली मत मारना। किठौर पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। फरारी पर लापरवाही के मामले में एसएसपी ने एक सिपाही अनिल को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन

 

अपर जिला जज कोर्ट संख्या तीन के बाहर से पुलिस हिरासत से फरार आरोपी ने 22 घंटे बाद किठौर थाने में सरेंडर कर दिया। उसने बताया कि कचहरी से भागने के बाद वह पूरी रात रेलवे स्टेशन पर छिपा रहा। जब उसे कहीं से पता चला कि परिजनों को हिरासत में ले लिया गया है तो वह खुद ही परिवार के लोगों के साथ थाने पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को किठौर थाने के सिपाही अनिल और विपिन कुमार जानलेवा हमले के आरोपी फरियाद और मारपीट के मामले में आरोपी अंशुल को कोर्ट लेकर आए थे। अंशुल के खिलाफ 2012 में दर्ज हुए मामले और फरियाद के खिलाफ 2021 में दर्ज मामले में वारंट थे। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों आरोपियों का रिमांड बनाकर जेल भेजने के आदेश दिए। इस बीच फरियाद पुलिस वालों को चकमा देकर फरार हो गया था। तीन घंटे तक दोनों सिपाहियों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी। शाम को पूरे मामले का खुलासा हुआ। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के आदेश पर दोनों सिपाहियों के खिलाफ लापरवाही के मामले में सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed