{"_id":"592c03074f1c1bd657bdadf4","slug":"meerut-accident-girl-below-truck-was-cut-into-two-pieces-shouting-save-your-mother-see-video","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रक के नीचे आई छात्रा दो टुकड़ों में कटी, चीखती रही- 'मां प्लीज बचा लो', देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक के नीचे आई छात्रा दो टुकड़ों में कटी, चीखती रही- 'मां प्लीज बचा लो', देखें वीडियो
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Mon, 29 May 2017 04:46 PM IST
ट्रक ने छात्रा को कुचल दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रही दो हिस्सों में एक बेटी बार-बार यहीं कह रही हैं कि आई लव यू मम्मी, प्लीज मुझे बचा लो।
मेरठ में 24 मई को शास्त्रीनगर में पीवीएस के एल ब्लॉक चौकी के पास एक हादसा हुआ था जिसमें एक दसवीं की छात्रा (कनक) की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। रोजाना की तरह उसके दादा जी उसे टयूशन छोड़ने जा रहे थे कि तभी तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इतना ही नहीं बल्कि टक्कर लगने से बाइक चालक (दादा) दूर जाकर पड़े, जबकि छात्रा कनक ट्रक के साथ काफी दूर तक घसीटती हुई चली गईं। इस हादसे में जो हुआ, मौके पर आप होते तो देख न पाते...
मां की गोद में तड़पती रही छात्रा
आपको बता दें कि तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार दादा और पोती को कुचल दिया था। दिल को दहला देने वाली बात तो यह है कि हादसे में छात्रा कनक के दो हिस्से हो गए। छात्रा ने तड़प तड़पकर दम तोड़ दिया, जबकि दादा की हालत गंभीर है। गुस्साए लोगों ने ड्राइवर को जमकर पीटा और ट्रक में आग लगाने की कोशिश की। इससे पहले मामला बेकाबू होता कि पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया था।
देखिए वीडियो...
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
देखिए वीडियो...
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/