फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut accident: Class 3 student Divyanshi dies after truck hits pickup, crowd thrashes two men and hands them

Meerut: बेलगाम ट्रक की टक्कर से पिकअप पलटी, नीचे दबकर मासूम दिव्यांशी की मौत; भीड़ ने पकड़े दो युवक पकड़े

Sat, 18 Oct 2025 02:29 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 18 Oct 2025 02:29 PM IST
सार

मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से पिकअप पलट गई, जिसके नीचे दबकर तीसरी कक्षा की छात्रा दिव्यांशी की मौत हो गई। गुस्साई भीड़ ने ट्रक में सवार दो लोगों को पकड़कर पीटा और पुलिस को सौंपा।

विज्ञापन
Meerut accident: Class 3 student Divyanshi dies after truck hits pickup, crowd thrashes two men and hands them
घटना की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में बागपत रोड पर मलियाना पुलिस चौकी के पास साइड में खड़ी महिंद्रा पिकअप को बेलगाम ट्रक ने टक्कर मार दी। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से महिंद्रा पिकअप पलट गई। इसके नीचे दबने से भोला रोड निवासी कक्षा तीन की छात्रा दिव्यांशी (7) की मौत हो गई। जबकि उनके पिता अनुज और भाई आरव घायल हो गए। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक में सवार दो लोगों की पकड़कर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। उधर, मासूम छात्रा की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


भोला रोड निवासी अनुज मोहकमपुर की एक निजी कंपनी में नौकरी करते है शुक्रवार दोपहर अनुज मुल्ताननगर स्थित सारंग पब्लिक स्कूल से अपनी 7 वर्षीय बेटी दिव्यांशी और 9 वर्षीय बेटे आरव को लेकर घर लौट रहे थे। अनुज दोनों को लेकर पैदल सड़क किनारे चल रहे थे। इसी दौरान ट्रांसपोर्ट नगर से बागपत की ओर जा रहे एक तेज रफतार ट्रक ने मलियाना पुलिस चौकी के पास सड़क किनारे खड़ी महिंद्रा पिकअप में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


 

ट्रक की टक्कर लगने के बाद पिकअप पलट गई। वाहन के पास से गुजर रही दिव्यांशी भी पिकअप के नीचे दब गई। जबकि पिता अनुज और भाई आरव भी पिकअप की चपेट में आकर घायल हो गए। घटना को देखकर आसपास के लोग दौड़े और पिकअप काे सीधा कर दिव्यांशी को निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दिव्यांशी, अनुज और आरव को उपचार के लिए सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया।

अस्पताल में उपचार के दौरान दिव्यांशी की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया था ट्रक में मौजूद दो लोगों को हिरासत में लिया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

जन्मदिन के अगले दिन दुनिया को अलविदा कह गई दिव्यांशी
परिजन ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिव्यांशी का जन्मदिन था। परिजन और रिश्तेदारों ने दिव्यांशी का बड़े ही धूमधाम से जन्मदिन मनाया था। जन्मदिन के अगले दिन दिव्यांशी हंसते खेलते स्कूल गई थी और वापस लौटते समय दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। इसके बाद दिव्यांशी दुनिया को अलविदा कह गई। परिजन ने बताया गया कि चार महीने पूर्व दिव्यांशी की दादी की मौत हो गई थी जबकि तीन वर्ष पूर्व कैंसर पीड़ित मां का भी देहांत हो गया था। दिव्यांशी की मौत के बाद बुजुर्ग दादा बिजेंद्र के आंसू नहीं थम रहे थे जानकारी पर पहुंचे रिश्तेदारों ने उनको सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed