फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: AAI team preparing confidential report of aeronautical survey for air flight

Meerut: हवाई उड़ान के लिए एयरोनॉटिकल सर्वे की गोपनीय रिपोर्ट तैयार कर रही एएआई टीम

Sun, 03 Jul 2022 04:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 03 Jul 2022 04:16 PM IST
सार

मेरठ के परतापुर स्थित डा.भीमराव आंबेडकर हवाई पट्टी से उड़ान की संभावनाओं को तेज गति देते हुए एयरोनॉटिकल सर्वे (वैमानिकी सर्वेक्षण) के लिए तीन सदस्यीय टीम गोपनीय रिपोर्ट तैयार कर रही है।

विज्ञापन
Meerut: AAI team preparing confidential report of aeronautical survey for air flight

विस्तार

मेरठ में हवाई उड़ान की संभावनाओं की जानकारी करने के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की टीम ने दूसरे और तीसरे दिन भी सर्वे किया। उन्होंने मेरठ में एमडीए द्वारा निर्मित किए गए एयरपोर्ट एनक्लेव की छत पर जाकर रनवे को देखा।

विज्ञापन


इस स्थान से हवाई जहाज के उतारने के मानकों को रिपोर्ट में दर्ज किया जाएगा।  टीम आठ जुलाई तक अपनी रिपोर्ट तैयार कर दिल्ली स्थित भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को सौंपेगी। इसके बाद आगे की प्रक्रिया के लिए अन्य विभागों की टीम डाक्टर भीमराव आंबेडकर हवाई पट्टी का दौरा करेंगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: LLB Student Murder: समलैंगिक दोस्तों ने गला दबाया, फिर टुकड़े-टुकड़े कर बोरे में भरकर नाले में फेंकी लाश
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी एयरोनॉटिकल सर्वे (वैमानिकी सर्वेंक्षण) को गोपनीय रखा जा रहा है। एएआई की टीम रिपोर्ट के किसी भी बिंदु को बताने में परहेज कर रही है। टीम के सदस्यों का कहना है कि इस रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है।


इसमें कई तरह के तकनीकी पहलू होते हैं, जिन्हें सार्वजनिक करने से सर्वे में अड़चनें पैदा हो सकती है। टीम में एसोसिएट कंसलटेंट आर.आर शर्मा, सीनियर जीआईएस एनॉलिस्ट योगेंद्र कुमार, मो.आमिर शामिल हैं। तीनों ही सदस्य अपने-अपने स्तर से एक-एक पोजीशन को रिपोर्ट में शामिल कर रहे हैं।

शताब्दीनगर सेक्टर-फोर सीई में पहले ही दे रखा नोटिस
अगर हवाई उड़ान पर आगे संभावनाएं बनती है तो शताब्दीनगर सेक्टर-फोर सीई में मकानों को हटाया जा सकता है। आठ महीने पहले नोटिस देने की प्रक्रिया पूरी की गई थी। डा.भीमराव आंबेडकर हवाई पट्टी के ठीक पीछे बने एयरपोर्ट एनक्लेव पर भी फैसला आएगा। इसके अलावा शताब्दीनगर की ओर हाइटेंशन लाइन, गगोल सरोवर पर भी निर्णय लिया जाएगा। रिपोर्ट में यह तय किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed