Meerut: सिर कटी लाश देख कांप उठे ग्रामीण, धड़ को नोच रहे थे कुत्ते, दर्दनाक वारदात से दहला पूरा गांव
Meerut News : मेरठ में गांव के जंगल में सिर कटी लाश मिली है। बताया गया कि लाश को कुत्ते नोच रहे थे। वहीं, लाश को देख ग्रामीण भी कांप उठे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में रोहटा थाना क्षेत्र के चिंदौड़ी कैथवाड़ी संपर्क मार्ग पर बुधवार सुबह एक युवक की सिर कटी अर्धनग्न लाश मिलने से सनसनी फैल गई। धड़ को कुत्ते नोच रहे थे। रोहटा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। अभी शनाख्त नहीं हो पाई है। आसपास के थानों में गुमशुदगी के मामलों के बारे में जानकारी की जा रही है।
चिंदौड़ी खास निवासी अक्षय उर्फ लाला का कैथवाड़ी संपर्क मार्ग पर नलकूप है। इसके पास ईंख के खेत में बुधवार सुबह कुछ कुत्ते घूम रहे थे। कुत्तों को देखकर ग्रामीण खेत में पहुंचे तो वहां एक युवक की गर्दन कटी लाश पड़ी थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना रोहटा पुलिस को दी। पुलिस ने खेत में गर्दन तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन घंटों की मशक्कत के बाद भी सफलता नहीं मिली।
मृतक के शरीर पर अंडरवियर के अलावा कोई कपड़ा भी नहीं था। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
यह भी पढ़ें: मेरठ विशु हत्याकांड: घरों में कैद थीं महिलाएं, आंखों के सामने उजाड़ दिए घर, ये तस्वीरें हैं गवाह
थाना प्रभारी रोहटा रविंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मृतक की शनाख्त कराने का प्रयास किए जा रहे हैं। उसकी 30 साल से कम लग रही है। मौके पर खून नहीं मिला है, उससे लग रहा है कि युवक की हत्या कहीं और करने के बाद शव को यहां लाकर फेंक दिया गया। थानों में गुमशुदगी के बारे में जानकारी ली जा रही है।
यह भी पढ़ें: UP: कत्ल...कत्ल...कत्ल, पिता-चाचा और बुआ को बारी-बारी से उतारा मौत के घाट, मंजर देख कांप उठी रूह
सोची समझी प्लानिंग से की गई हत्या
जिस तरह से युवक के शरीर पर एक अंडरवियर के अलावा कोई कपड़ा नहीं मिला है। गर्दन काटकर कहीं ओर फेंकी गई है। उसको देखकर लग रहा है कि हत्यारों ने युवक की हत्या पूरी प्लानिंग के साथ की है। माना जा रहा है कि रात के समय हत्यारे शव को यहां पर फेंक गए।