फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: A youth has sexually assaulted a girl for two years in the name of job and demand for action from SSP

UP: नौकरी दिलाने के नाम पर दरिंदगी, दो साल तक लूटता रहा युवती की अस्मत, पीड़िता ने सुनाई दर्दभरी दास्तां

Fri, 27 Jan 2023 02:26 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 27 Jan 2023 02:26 PM IST
सार

Meerut News : नौकरी दिलाने के नाम पर युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। मसाज पार्लर संचालक दो साल तक युवती की अस्मत लूटता रहा। अब पीड़िता ने पुलिस को दर्दभरी दास्तां सुनाकर न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Meerut: A youth has sexually assaulted a girl for two years in the name of job and demand for action from SSP
(सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

मेरठ जनपद में दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। यहां मसाज पार्लर संचालक ने एक युवती को नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


दो साल से भटक रही पीड़िता
बताया गया कि पीड़ित युवती पिछले दो साल से न्याय के लिए भटक रही है। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया लेकिन, फिर उसे छोड़ दिया। आरोपी ने युवती को जान से मारने की धमकी दी है। वहीं शुक्रवार को पीड़िता न्याय के लिए एसएसपी दफ्तर पहुंची। इस दौरान पीड़िता ने एसएसपी को अपनी आपबीती बताई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, युवती ब्यूटी पार्लर में जॉब करती है। दो साल पहले 2021 में उसकी मुलाकात अमरीश त्यागी नाम के व्यक्ति से हुई। दोनों में बातचीत हुई। अमरीश अपना मसाज पार्लर और स्पा सेंटर चलाता है। आरोपी ने पीड़िता को अपने यहां नौकरी करने का सपना दिखाया। इसके बाद नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बिजनौर में पलटी यात्रियों से भरी बस, मची चीख-पुकार, लहूलुहान हालत में मिली लाश

आरोपी का फोटो लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता
पीड़िता शुक्रवार को आरोपी का फोटो लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंची। पीड़िता का कहना है कि उसने थाना टीपीनगर में आरोपी की शिकायत की थी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और मामला रफा दफा करा दिया। कोई एक्शन नहीं लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को छोड़ भी दिया। 

यह भी पढ़ें: पुलिस चौकी के पास कत्ल: बचाने के लिए चिल्लाती रही महिला, दनादन चाकू से वार करते रहे बदमाश

युवती का आरोप है कि जब पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया तो आरोपी के हौसले बढ़ गए। अब आरोपी उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसएसपी ऑफिस पर फरियादियों की जनसुनवाई कर रहे सीओ दौराला अभिषेक पटेल का कहना है कि युवती स्पा सेंटर में काम करती है। वहां के एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। थाना टीपीनगर की घटना है जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed