{"_id":"67d284039326185c3301fc95","slug":"meerut-a-youth-did-obscene-acts-with-a-15-year-old-girl-locked-her-in-a-box-when-she-made-noise-2025-03-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: 15 साल की किशोरी से युवक ने की अश्लील हरकत, शोर मचाने पर संदूक में किया बंद, चंगुल से ऐसे छूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: 15 साल की किशोरी से युवक ने की अश्लील हरकत, शोर मचाने पर संदूक में किया बंद, चंगुल से ऐसे छूटी
Thu, 13 Mar 2025 12:38 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:38 PM IST
सार
टीपीनगर में युवक किराये के मकान में रहता है। घर के सामने रहने वाली किशोरी को बहाने से बुलाकर ले गया और गलत काम करने का प्रयास किया। शोर होने पर लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : AI Generated
विस्तार
टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने घर के सामने रहने वाली किशोरी को घर बुलाकर अश्लील हरकत की। आरोपी ने किशोरी को संदूक में बंद कर दिया। लोगों ने उसे पकड़कर पीटा। टीपीनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
15 वर्षीय किशोरी के घर के सामने आरोपी मोहित अपने पिता के साथ किराए पर रहता है। किशोरी का पिता कैरम बोर्ड बनाने की फैक्टरी में काम करता है। बुधवार शाम मोहित किशोरी के घर पहुंचा और बहला फुसलाकर उसे अपने घर ले गया। वहां पर उसके साथ अश्लील हरकत की। किशोरी के शोर मचाने पर लोग वहां पहुंच गए। किशोरी को आरोपी ने घर में रखे संदूक में बंद कर दिया। आरोपी की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने टीपीनगर पुलिस को मौके पर बुला लिया। उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने टीपीनगर थाने में हंगामा कर दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि संदूक में बंद करने की बात गलत है। छेड़छाड़ का मामला है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।