फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: A young man who had gone to bath in the Ganga in the Garh fair drowned

Meerut: गढ़ मेले में गंगा स्नान करने गया युवक डूबा, दोस्तों ने की बचाने की कोशिश मगर एक फीट दूर रह गया हाथ

Wed, 13 Nov 2024 05:41 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 13 Nov 2024 05:41 PM IST
सार

आदित्य अपने दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने गढ़ मेले में गया था। नहाते समय हाथ छूटने से वह बह गया। गोताखोरों ने शव को निकाला। 

विज्ञापन
Meerut: A young man who had gone to bath in the Ganga in the Garh fair drowned
आदित्य का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा स्नान के लिए गढ़ गंगा मेले गए आजमपुर के युवक की डूबने से मौत हो गई। खबर पाकर परिवार वालों में गम का माहौल हो गया। गांव ले जाकर युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

रोहटा के गांव आजमपुर निवासी आदित्य कुंडल (25) पुत्र दिनेश शर्मा चार दिन पहले गंगा स्नान के लिए गढ़ गंगा मेले में गढ़मुक्तेश्वर गया हुआ था। परिवार के लोगों ने बताया कि अपने दोस्तों के साथ आदित्य बुधवार को गंगा स्नान करते वक्त गंगा में उतरा तो अचानक दोस्तों से हाथ छूटने के कारण तेज बहाव में बह गया। हालांकि दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। बाद में युवक की तलाश में सर्च अभियान चलाया गया। काफी दूर जाकर उसका शव मिला, जिसे गोताखोर की मदद से निकला गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आदित्य के शव को दोपहर में गांव लाया गया। जहां युवक के डूबने से मौत की खबर पाकर परिवार वालों में मातम पसर गया। दोपहर में युवक का बेहद गमगीन माहौल में गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed