{"_id":"6704ef944e4db318bf0f7873","slug":"meerut-a-young-man-was-murdered-and-thrown-near-the-railway-track-2024-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: युवक की हत्या कर रेलवे ट्रैक के पास फेंका, बिलख रहा था तीन साल का बेटा और चार माह की गर्भवती पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: युवक की हत्या कर रेलवे ट्रैक के पास फेंका, बिलख रहा था तीन साल का बेटा और चार माह की गर्भवती पत्नी
Tue, 08 Oct 2024 02:09 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 08 Oct 2024 02:09 PM IST
सार
चार दिन से लापता युवक का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। परिजनों ने दो युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विलाप करते पत्नी, बच्चे और अन्य परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोहिया नगर थाना क्षेत्र के लिसाड़ी गांव में रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में एक युवक की सड़ी हुई लाश मिली है। आशंका है कि युवक की हत्या कर किसी ने यहां फेंक दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा फॉरेंसिक टीम से जांच कराई।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
मृतक की पहचान लिसाड़ीगेट शौकीन गार्डन निवासी खालिद (22) पुत्र इंसाद के रूप में हुई है। लाश के पास उसकी चप्पलें अलग मिली हैं। मृतक के घरवालों का कहना है कि खालिद पिछले 4 दिनों से लापता था। उसे तलाश रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
खालिद की लगभग चार साल पहले शादी हुई थी। उसकी पत्नी मुस्कान चार महीने की गर्भवती है। तीन साल का बेटा है। परिजनों ने बताया कि खालिद चार दिन पहले काम पर गया था। घरवालों ने लिसाड़ी गेट थाने में गुमशुदगी की शिकायत दी थी। उधर, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि घरवालों ने दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।