Meerut: बहन से छेड़छाड़ पर की युवक की हत्या, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा हत्यारोपी, पैर में गोली लगने से घायल
मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र एक गांव में मंगलवार रात युवक की हत्या के आरोपी को पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। युवक के पैर में पुलिस लगने से वह घायल हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र एक गांव में मंगलवार रात बहन से छेड़छाड़ करने के आरोपी की युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर दी। हत्यारोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। जबकि उसका साथी फरार हो गया।
लोहिया नगर थाना क्षेत्र के जाहिदपुर गांव निवासी साजिद अल्वी गांव के साजिद अंसारी की बहन से छेड़छाड़ करता था। साजिद अंसारी ने अपने दोस्त चमड़ा पैठ लोहिया नगर निवासी आफताब के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।
यह भी पढ़ें:UP By-Election Live: मुजफ्फरनगर के ककरौली में पथराव... पुलिस पर वोट डालने से रोकने का आरोप; देखें वीडियो
साथ शराब पी फिर गोली मारकर की हत्या
मंगलवार देर रात तक मिल्लत रेजीडेंसी के पास तीनों ने साथ में शराब पी। साजिद अल्वी के नशे में होने पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार सुबह हत्यारोपी साजिद अंसारी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आफताब फरार है। आरोपी से पुलिस ने एक पिस्टल, कारतूस और बाइक बरामद की है घायल साजिद अल्वी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।