{"_id":"69af033ff18b0cd7850aad14","slug":"meerut-a-young-man-admitted-in-the-hospital-jumped-from-the-first-floor-by-breaking-the-window-glass-2026-03-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: अस्पताल में भर्ती युवक आईसीयू की खिड़की का शीशा तोड़कर पहली मंजिल से कूदा, सामने आई ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: अस्पताल में भर्ती युवक आईसीयू की खिड़की का शीशा तोड़कर पहली मंजिल से कूदा, सामने आई ये वजह
Mon, 09 Mar 2026 10:59 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 09 Mar 2026 10:59 PM IST
सार
फतेहउल्लापुर गांव निवासी अमन लोहियानगर के एनएएमएस अस्पताल में भर्ती है। उसका कहना है कि उसे अस्पताल में डर लग रहा था, वह घर जाना चाहता था। इसी डिप्रेशन में आकर पहली मंजिल से कूद गया। हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
आईसीयू में भर्ती अमन और वह अस्पताल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोहियानगर थाना क्षेत्र के एनएएमएस (न्यूरो एंड मेंटल साइंसेज) अस्तपाल के आईसीयू में भर्ती फतेहउल्लापुर गांव का अमन (24) सोमवार शाम लगभग सात बजे पहली मंजिल से कूद गया। अमन आईसीयू की खिड़की का शीशा तोड़कर कूदा और घायल हो गया। हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अमन के वीडियो रिकॉर्डिंग कर बयान लिए हैं। परिजन ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है, लेकिन एएसपी का कहना है कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
फतेहउल्लापुर गांव निवासी अनुज ने बताया कि उनका बड़ा भाई अमन दिल्ली रोड स्थित एक मॉल के कपड़े के शोरूम में काम करता था, लेकिन कुछ समय पहले उसने काम छोड़ दिया था। सात मार्च को तेज बुखार होने पर अमन को एनएएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार शाम को वह अस्पताल के आईसीयू में भर्ती था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी दौरान शाम सात बजे वह पहली मंजिल से कूद गया। अमन नीचे गिरकर घायल हो गया। जानकारी होने पर स्टाफ ने उन्हें फिर से आईसीयू में भर्ती कराया। अमन के पैर में चोट लगी है। सूचना पर अमन की मां रोशनी व अन्य परिजन भी वहां पहुंच गए। रोशनी का रोकर बुरा हाल हो गया।
परिजनों का कहना था कि स्टाफ की लापरवाही से अमन पहली मंजिल से कूदा है। जब वह आईसीयू में भर्ती था तो उसे वहां मौजूद स्टाफ ने उसे रोका क्यों नहीं। अमन के रिश्तेदार विपिन का कहना है कि बुखार आने के बाद से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अमन के बयान लिए। इसमें उसने बताया कि उसे अस्पताल में डर लग रहा था। वह घर जाना चाहता था। इसलिए उसने आईसीयू की खिड़की का शीशा तोड़ दिया और नीचे कूद गया। एएसपी का कहना है कि अमन के अधिक चोट नहीं लगी है।