फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: A teenager stole an employee mobile from showroom and accused was captured in CCTV camera

Meerut: शोरूम में ग्राहक बनकर आया, कर्मचारी का मोबाइल ले उड़ा किशोर, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चेहरा

Thu, 26 Oct 2023 09:23 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 26 Oct 2023 09:23 PM IST
सार

Meerut Crime News : एक किशोर मोबाइल के शोरूम में ग्राहक बनकर आया। इस दौरान वह एक कर्मचारी का मोबाइल चोरी कर वहां से फरार हो गया। कर्मचारी को पता चला तो उसके होश उड़ गए।

विज्ञापन
Meerut: A teenager stole an employee mobile from showroom and accused was captured in CCTV camera
मेरठ: आरोपी किशोर सीसीटीवी कैमरे में कैद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में मोबाइल चोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल सीसीटीवी फुटेज के इस वीडियो में एक किशोर शोरूम से मोबाइल चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है। शोरूम के मालिक ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


ये है मामला
रेलवे रोड थाना क्षेत्र में ग्राहक बनकर आए एक किशोर ने इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में काउंटर पर रखे कर्मचारी के मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन

सनी ने बताया कि वह मेट्रो प्लाजा स्थित तान्या इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में कर्मचारी है। सनी का कहना है कि शनिवार को लगभग 15 वर्षीय किशोर शोरूम में मोबाइल खरीदने के लिए आया था। सनी अपना मोबाइल काउंटर पर रखकर किशोर को मोबाइल दिखाने लगा। कुछ देर मोबाइल देखने के बाद बिना शॉपिंग किए किशोर वापस लौट गया। 

इसके कुछ देर बाद सनी ने काउंटर पर रखा अपना मोबाइल गायब देखा तो उसके होश उड़ गए। कर्मचारी ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो उसमें किशोर काउंटर पर रखा मोबाइल उठाकर अपनी जेब में रखते हुए दिखाई दे रहा है। शोरूम के मालिक विशाल मित्तल और पीड़ित कर्मचारी सनी ने आसपास के इलाके में किशोर की तलाश की। लेकिन कुछ पता न लगने पर आरोपी के खिलाफ रेलवे रोड थाने में तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें: CM Yogi in Baghpat: सीएम योगी ने 256 किलो के घंटे का किया लोकार्पण, मंदिर में की पूजा-अर्चना, देखें तस्वीरें

विज्ञापन

रेलवे रोड इंस्पेक्टर विजय बहादुर सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से किशोर की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: UP: बहन-बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करने वालों को चुकानी होगी कीमत, पढ़िए! CM योगी के भाषण की 10 बड़ी बातें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed