फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: A speeding van hits four youths, one dead, video of the incident will shock you

Meerut: तेज रफ्तार वैन ने तीन युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत, हिलाकर रख देगा घटना का वीडियो

Tue, 17 Sep 2024 08:46 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 17 Sep 2024 08:46 PM IST
सार

शादी के सात माह बाद ही विक्रांत की दर्दनाक मौत हो गई। विक्रांत दोस्तों के साथ ढाबे पर खाना खाने गया था। ढाबे के बाहर खड़े तीनों दोस्तों को एक वैन टक्कर मारते हुए निकल गई।

विज्ञापन
Meerut: A speeding van hits four youths, one dead, video of the incident will shock you
विक्रांत की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरधना रोड पर ढाबे के सामने सोमवार रात तेज रफ्तार वैन ने तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सड़क हादसे की वीडियो ढाबे पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। कुछ ही देर में ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

 

सरधना रोड स्थित सैनिक विहार निवासी राजू ने बताया कि ताऊ विक्रम सिंह राणा पूर्व सैन्यकर्मी थे। उसके ताऊ की दो साल पूर्व मौत हो गई थी। उनके दो बेटे थे। बड़ा बेटा निशांत राणा आर्मी में राजस्थान में तैनात है। वही छोटा बेटा 26 वर्षीय विक्रांत राणा था। विक्रांत मल्टीनेशनल कोचिंग सेंटर मेरठ में ब्रांच मैनेजर था। विक्रांत अपने चचेरे भाई राजू व दो दोस्त चिराग निवासी खिर्वा रोड व निर्देश निवासी हरिनगर के साथ सोमवार रात गोलू ढाबे पर कार से खाना खाने के लिए गया था। कार निर्देश चल रहा था। निर्देश ने ढाबे के बाहर सड़क पर गाड़ी खड़ी कर दी थी। चारों युवक गाड़ी से उतरकर ढाबे पर खाना खाने के लिए जा रहे थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच सरधना की तरफ से आ रही तेज रफ्तार वैन ने युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद विक्रांत गंभीर रूप से घायल हो गया। वही चिराग, निर्देश व राजू मामूली रूप से घायल हुए। हादसे के बाद आरोपी चालक वैन लेकर मौके से भाग गया। राहगीरों ने चारों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने विक्रांत को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपी कार चालक की तलाश में लग गई है। थाना प्रभारी योगेश शर्मा का कहना है कि आरोपी चालक की पहचान की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
विज्ञापन

सात महीने पूर्व स्वीटी से हुई थी शादी
विक्रांत की शादी सात महीने पूर्व सहारनपुर निवासी स्वीटी से हुई थी। शादी के बाद पूरा परिवार खुश था। पति की मौत की सूचना मिलने के बाद पत्नी का बुरा हाल हो गया। वहीं मां भी बेटे को याद कर बार-बार बेहोश हो रही है। पत्नी व मां के आंसू देख अन्य लोगों की आंखें भी नम हो गईं। परिजनों व अन्य लोगों ने किसी तरह पत्नी और मां को संभाला ।

मंगलवार को था पिता का श्राद्ध 
चचेरे भाई राजू ने बताया कि उनके ताऊ की दो साल पूर्व 15 अगस्त को मौत हो गई थी। ताऊ की मौत के बाद परिवार ने खुद को किसी तरह संभाला था। सोमवार रात घटना ने परिवार को तोड़ कर रख दिया। मंगलवार को उसके ताऊ का श्राद्ध था। रिश्तेदार व दोस्तों को विक्रांत की मौत पर यकीन नहीं हो रहा। दोस्तों के अनुसार विक्रांत बहुत ही हंसमुख मिजाज का था।
घटना के 20 घंटे बाद भी चालक का नहीं पता
भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अंकुर कुशवाहा ने कहा कि घटना के 20 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपी चालक की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। पुलिस वैन का नंबर तक ट्रेस नहीं कर सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed