फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: A pickup truck hit four friends riding a single bike; instead of seeking medical treatment

Meerut: एक बाइक पर सवार चार दोस्तों को पिकअप ने मारी टक्कर, इलाज के बजाय चले गए घर, एक युवक की मौत

Wed, 24 Jun 2026 10:43 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 24 Jun 2026 10:43 PM IST
सार

खिर्वा फ्लाईओवर के नीचे पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने घायलों को सड़क पर पड़े देखा तो अस्पताल ले जाने लगी। लेकिन युवकों ने मना कर दिया और कहा कि खुद अपना इलाज करा लेंगे। मगर इलाज के बजाय वे गांव चले गए। सुबह 18 साल के युवक की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Meerut: A pickup truck hit four friends riding a single bike; instead of seeking medical treatment
रमन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में खिर्वा फ्लाईओवर के नीचे मंगलवार देर रात एक बाइक पर सवार पावली खास गांव निवासी चार युवकों को दिल्ली की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी थी। रात के समय गश्त कर रही पुलिस ने घायलों को सड़क किनारे पड़े देखा। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने इलाज कराने से मना कर दिया। युवक बिना उपचार करे मौके से चले गए। बुधवार सुबह बीए के छात्र 18 वर्षीय रमन उर्फ बंटी की तबीयत बिगड़ गई। परिजन छात्र को लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।
विज्ञापन

 

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि पावली खास निवासी रमन अपने तीन साथियों के साथ मंगलवार रात बाइक पर सवार होकर देर रात घर लौट रहा था। चारों युवक खिर्वा फ्लाईओवर के नीचे से सर्विस रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान दिल्ली की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार चारों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने सड़क किनारे घायल पड़े युवकों को देखा। पुलिस ने तत्काल उनकी मदद की और उन्हें अस्पताल ले जाकर उपचार कराने की सलाह दी। हालांकि चारों युवकों ने अस्पताल में भर्ती होने से इंकार कर दिया। इसके बाद वे अपने गांव लौट गए।
 
विज्ञापन

गांव पहुंचने के बाद तीनों युवक अपने-अपने घर चले गए। लेकिन रमन गांव में ही एक ग्रामीण के घेर में सो गया। बुधवार सुबह उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। घेर मालिक ने उसकी गंभीर स्थिति देखकर परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और रमन को तुरंत अस्पताल लेकर गए। 
 

अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के समय रमन ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि सिर में गंभीर अंदरूनी चोट लगने के कारण उसकी मौत हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ दौराला का कहना है कि अभी तक मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी देखें...
UP: मेरठ में खुले नालों का कहर जारी, अब टीपीनगर के नाले में मिली युवक की लाश, 11 दिनों में पांचवीं मौत
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed