{"_id":"67e53fd87f8e3c02a90ce582","slug":"meerut-a-miscreant-snatched-the-mangalsutra-of-a-woman-who-had-come-to-listen-to-pandit-dhirendra-shastri-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा में आशीर्वाद लेने पहुंची महिला का मंगलसूत्र छीनकर बदमाश फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा में आशीर्वाद लेने पहुंची महिला का मंगलसूत्र छीनकर बदमाश फरार
Thu, 27 Mar 2025 05:40 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Thu, 27 Mar 2025 05:40 PM IST
सार
मेरठ मेडिकल थाना क्षेत्र में चल रही धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा में गुरुवार को एक महिला का मंगलसूत्र छीनकर बदमाश फरार हो गया। महिला ने थाने पहुंचकर मामले की पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
शिकायत दर्ज कराती महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ मेडिकल थाना क्षेत्र में चल रही धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा में गुरुवार को भीड़ में धक्का-मुक्की के दौरान बदमाशों ने एक महिला श्रद्धालु से मंगलसूत्र छीन लिया। घटना के बाद थाने पहुंची
बदहवास पीड़िता ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
ब्रह्मपुरी क्षेत्र के गौरीपुरा के रहने वाले कपिल बंसल की पत्नी श्वेता ने बताया कि ब्रहस्पतिवार को वह आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा सुनने के लिए गई थीं। आरोप है कि कथा के दौरान अचानक भीड़
में धक्का-मुक्की शुरू हो गई।
इसी बीच किसी ने श्वेता के गले से मंगलसूत्र तोड़ लिया। श्वेता ने शोर मचाया, मगर तब तक मंगलसूत्र छीनने वाला मौके से फरार हो चुका था।
घटना के बाद थाने पहुंची श्वेता ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर मेडिकल ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।