फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: A lover couple left from village after marriage and demanded to action from SSP

Meerut: लव मैरिज के बाद दहशत में छोड़ा गांव, अब कार्रवाई की गुहार लगाने SSP पहुंचीं पीड़िता, ये है पूरा मामला

Sat, 24 Dec 2022 05:40 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 24 Dec 2022 05:40 PM IST
सार

Meerut News : लव मैरिज के बाद प्रेमी युगल ने दहशत में गांव छोड़ दिया। अब पीड़ित महिला कार्रवाई की गुहार लगाने SSP पहुंचीं। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Meerut: A lover couple left from village after marriage and demanded to action from SSP
पीड़ित महिला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में खरखौदा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां की रहने वाली एक महिला शनिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचीं। महिला ने बताया कि उसने पांच साल पहले अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया था। परिजनों की धमकी के चलते उसने गांव छोड़ दिया। लेकिन इसके बावजूद मायके वालों ने उसकी ससुराल वालों के खिलाफ एक फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया है। वहीं अधिकारियों ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


जाहिदपुर निवासी रानी तमन्ना शनिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचीं। रानी ने बताया कि उसने पांच साल पहले अपने ही गांव के रहने वाले दानिश के साथ प्रेम विवाह किया था। इस शादी से रानी के परिवार के लोग खुश नहीं थे। जिसके चलते दानिश और उसके परिवार ने गांव छोड़ दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश, जो बेरोजगारों को बनाता था शिकार, पकड़े गए आरोपियों ने उगले बड़े राज
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बावजूद महिला के परिजन उसकी ससुराल वालों के दुश्मन बने हुए हैं। कुछ दिन पहले महिला की चाची ने उसके ससुराल वालों के खिलाफ छेड़छाड़ का एक झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया है। इस मामले में पुलिस लगातार उनके घर पर दबिश दे रही है। महिला ने शिकायत करते हुए इस मुकदमे की जांच कराने की मांग की।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: IPL में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने सहारनपुर के मयंक, USA पहुंची मेरठ के गुड़ की मिठास

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed