फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: A casino was run in the hotel for gamblers on Diwali, models from Mumbai used to perform obscene dance

Meerut: दीपावली पर जुआरियों के लिए होटल में चलाया जाता था कसीनो, मुंबई-दिल्ली की मॉडल करती थीं अश्लील डांस

Tue, 22 Oct 2024 10:24 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 22 Oct 2024 10:24 PM IST
सार

होटल हारमनी इन को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा है। इसके पुराने मालिक फिलहाल जबलपुर में रहने वाले ताराचंद्र पुरी ने नवीन अरोड़ा पर आरोप लगाया था कि उनके साथ धोखाधड़ी करके उनका होटल कब्जाया गया है।

विज्ञापन
Meerut: A casino was run in the hotel for gamblers on Diwali, models from Mumbai used to perform obscene dance
होटल हारमनी इन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होटल हारमनी इन में पिछले चार सालों से कसीनो चल रहा था। हर बार दीपावली से दो महीने पहले से शुरू हो जाता था। इससे पहले कभी पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी। इस बार सटीक सूचना पर पुलिस ने छापा मार दिया। आशंका है कि किसी करीबी ने इसकी शिकायत की है। लखनऊ से आई कॉल के बाद इस कार्रवाई की जानकारी मिल रही है।
विज्ञापन

 

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि दीपावली पर जुआ खेलने वाले रईसजादों की संख्या बढ़ जाती है। इसके चलते हर साल कसीनो चलाया जाता है। मुंबई और दिल्ली की मॉडल को बुलाकर अश्लील डांस भी कराया जाता है।
नौचंदी थाने में चर्चा रही कि लखनऊ से एसएसपी मेरठ के पास कॉल आया। एसएसपी ने तत्काल टीम का गठन किया और कार्रवाई की गई। लखनऊ से पूरी कार्रवाई का पल-पल का अपडेट भी लिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल हारमनी इन पर कब्जा करने पर दर्ज हुआ था मुकदमा
होटल हारमनी इन को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा है। इसके पुराने मालिक फिलहाल जबलपुर में रहने वाले ताराचंद्र पुरी ने नवीन अरोड़ा पर आरोप लगाया था कि उनके साथ धोखाधड़ी करके उनका होटल कब्जाया गया है। बंदूक की नोक पर कम पैसे देकर होटल कब्जाने का आरोप था। यह उस दौरान सुर्खियों में रहा था। इस मामले में डीजीपी और एसएसपी को पत्र लिखा था। जिस पर जांच बैठाई गई थी। नौचंदी थाने में नवीन अरोड़ा समेत होटल के साझेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है।
 
विज्ञापन

होटल के लाइसेंस की होगी जांच
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि इनके होटल का लाइसेंस है या फिर अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था, इसकी जांच के लिए भी टीम बना दी है। इनके यहां पुराने विवादों में दर्ज मुकदमे का नक्शा भी निकलवाया जाएगा, जिससे सख्ती से कानूनी शिकंजा कसा जा सके।
 

मेरठ व्यापार मंडल ने जताया विरोध
मेरठ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सरदार जीतू सिंह नागपाल ने इस कार्रवाई का विरोध जताया है। नागपाल ने कहा कि नवीन अरोड़ा और उनके साथियों पर दर्ज मुकदमा यदि पुलिस खारिज नहीं करती तो वह एसएसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया है कि शहर के किसी बड़े व्यक्ति के दबाव में कार्रवाई की गई है। व्यापारी का सम्मान नहीं किया गया, हथकड़ी लगाकर उनके साथ मुल्जिम वाला व्यवहार किया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed