फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, a bride of disappeared from Dubai and victim family complained to the police

मेरठ की नवविवाहिता दुबई से लापता, मिले सुसाइड नोट में लिखी ये बड़ी बात

Fri, 23 Nov 2018 04:03 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 23 Nov 2018 04:03 PM IST
विज्ञापन
Meerut, a bride of disappeared from Dubai and victim family complained to the police
फाइल फोटो

मेरठ की एक नवविवाहिता दुबई में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। नवविवाहिता के ससुर ने पुलिस अफसरों को प्रार्थना पत्र देकर विवाहिता की बरामदगी की गुहार लगाई है। एसएसपी अखिलेश कुमार और एसपी देहात राजेश कुमार ने पीड़ित परिवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


रोहटा क्षेत्र निवासी एक युवक की शादी 12 फरवरी 2016 को जानी थाना क्षेत्र की एक युवती से हुई थी। युवक के पिता ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि शादी के कुछ माह बाद ही पुत्रवधू की नौकरी लग गई और दोनों दिल्ली में जाकर रहने लगे। 
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि उसका बेटा मर्चेंट नेवी में नौकरी करता है। इसलिए कुछ समय बाद ही वह दुबई चला गया। कुछ महीने बाद पुत्रवधू भी दुबई चली गई। 19 सितंबर, 2018 तक उनकी पुत्रवधू बिना उनके बेटे को बताये कई बार भारत आई और लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने यह भी बताया कि एक दिन उनके समधी ने उन्हें फोन कर बताया कि उनकी बेटी दुबई में कहीं लापता हो गई है। उनको बेटी का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार ससुराल पक्ष को बताया है। पूरे परिवार में हड़कंप मच गया। 

पीड़ित ने बताया कि कुछ दिन बाद उन्हें पता चला कि उनकी पुत्रवधू गुपचुप तरीके से दुबई में ही रह रही है, जिसका पता उसके परिजनों को भी है। विवाहिता के ससुर ने उसे तलाश करने की गुहार लगायी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed