फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 661/6 complex will be demolished in Central Market, shopkeepers' plea for extension of time rejected

Meerut: सेंट्रल मार्केट में ध्वस्त किया जाएगा 661/6 कांप्लेक्स, दुकानदारों की समय बढ़ाने की याचिका रद्द

Wed, 30 Apr 2025 11:50 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 30 Apr 2025 11:50 AM IST
सार

मेरठ सेंट्रल मार्केट के सेक्टर छह के आवासीय भवन 661/6 में बने कांप्लेक्स को ध्वस्त करने के आदेश सुप्रीम कोर्ट ने कायम रखे हैं।

विज्ञापन
Meerut: 661/6 complex will be demolished in Central Market, shopkeepers' plea for extension of time rejected
मेरठ का सेंट्रल मार्केट का वह कांप्लेक्स, जिसे लेकर इस विवाद की शुरुआत हुई थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ सेंट्रल मार्केट के सेक्टर छह के आवासीय भवन 661/6 में बने कांप्लेक्स को ध्वस्त करने के आदेश सुप्रीम कोर्ट ने कायम रखे हैं। सोमवार को हुई सुनवाई में न्यायाधीश की खंडपीठ ने दुकानदारों की समय बढ़ाने की याचिका को खारिज कर दिया था। 

विज्ञापन


मंगलवार को ऑर्डर अपलोड हो गए। इसमें राजेंद्र कुमार बड़जात्या बनाम उप्र आवास एवं विकास परिषद एवं अन्य के विविध प्रार्थना पत्र 493/2025 पर न्यायाधीश जेबी पारदीवाला एवं आर. माधवन 17 मार्च 2024 को ध्वस्तीकरण के आदेशों का पालन न होने पर कड़ा ऐतराज जताया। वहीं सेंट्रल मार्केट के दुकानदारों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Weather News: वेस्ट यूपी में कल से फिर मौसम में होगा बदलाव, आज तापमान में बढ़ोतरी के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन

आदेश में तीन महीने में 661/6 को खाली कराकर दो सप्ताह में ध्वस्त कराकर रिपोर्ट दाखिल करने को कहा था। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मदन शर्मा ने बताया कि कोर्ट ने आदेश में कहा कि दुकानदारों की ओर से समय बढ़ाने की याचिका को रद्द किया जाता है। इसी के साथ याची के दुकान खाली न करने पर अदालत की अवमानना का दोषी भी करार दिया है। इस मामले से संबंधित याचिकाओं को भी (डिस्पोज ऑफ) निस्तारित करने के आदेश दिए हैं।

मदन शर्मा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक 661/6 को ध्वस्त करने के फैसले को बरकरार रखते हुए दुकानदारों को कोई राहत नहीं दी गई है। वहीं व्यापारी नेता किशोर वाधवा का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने राजेंद्र कुमार बड़जात्या की याचिका पर आदेश दिए हैं। 

राजीव गुप्ता एवं अन्य की ओर से उनकी रिव्यू याचिका पर दो मई को सुनवाई होगी। उन्होंने कहा कि सरकार दुकानदारों को बसाने के लिए योजनाएं चला रही हैं। ऐसे में उन्हें विश्वास है कि कई साल से व्यापार कर रहे दुकानदारों को उजाड़ा नहीं जाएगा। लगातार जनप्रतिनिधियों से भी वार्ता हो रही है, वे भी सहयोग का भरोसा दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed