{"_id":"5f83231b8ebc3e9b8817558b","slug":"meerut-53-percent-candidates-left-pcs-pre-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : 53 फीसदी परीक्षार्थियों ने छोड़ी पीसीएस-प्री की परीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : 53 फीसदी परीक्षार्थियों ने छोड़ी पीसीएस-प्री की परीक्षा
Sun, 11 Oct 2020 08:52 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 11 Oct 2020 08:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को मेरठ में हुई पीसीएस प्री परीक्षा में 53 फीसदी छात्र-छात्राओं ने छोड़ दी। 30390 में से सिर्फ 14344 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। किसी केंद्र से कोई भी शिकायत सामने नहीं आई। सुबह की पाली में 48.25 फीसदी परीक्षार्थी उपस्थिति रहे। दूसरी पाली में इनकी संख्या घटकर 47.20 फीसदी रह गई।
जिले में 64 केंद्रों पर हुई पीसीएस-प्री परीक्षा में कोविड-19 का असर साफ दिखाई पड़ा। आधे से ज्यादा परीक्षार्थी पेपर में शामिल नहीं हुए। हर केंद्र पर सैनिटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। हर केंद्र पर मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा हुई। मेरठ में कुल 30390 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे।
जिनमें सुबह की पाली में 14662 परीक्षार्थी शामिल रहे। शाम की पाली में इनकी संख्या और घट गई। 14344 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। एडीएम सिटी और तमाम मजिस्ट्रेट ने केंद्रों पर पूरी व्यवस्था पर नजर रखी। पहला पेपर सुबह साढ़े नौ से साढ़े 11 बजे और दूसरा पेपर ढ़ाई से साढ़े चार बजे के बीच हुआ।
विज्ञापन
कोविड-19 और नई शिक्षा नीति से जुड़े सवाल भी आए
आयुष भारद्वाज ने बताया कि पहले पेपर में सामान्य ज्ञान, भूगोल, इतिहास, समसामयिकी, भारतीय राजनीति आदि से संबंधित प्रश्न पूछे गए। नई शिक्षा नीति पर भी सवाल आए। एक प्रश्न कोविड-19 से संबधित पूछा गया। दूसरा पेपर पहले पेपर से आसान रहा।
पिछले वर्ष की तुलना में अबकी बार आसान सवाल आए।
प्रवीण ने बताया कि पेपर ठीक रहा। विज्ञान, गणित, सांख्यिकी, त्रिकोणमिति आदि से जुड़े सवालों ने परेशान किया। डॉ. संजय कुमार ने बतााय कि कुछ प्रश्न ऐसे भी रहे जिनके दो-दो उत्तर कन्फ्यूजन पैदा कर रहे हैं। मासूम अली ने बताया कि उनकी तैयारी के हिसाब से पेपर ठीक आया। ओवरऑल अच्छा रहा। पिछले साल के मुकाबले पेपर आसान रहा।
शाम को रही जाम की स्थिति
परीक्षा छूटने के बाद शाम को साढ़े चार बजे कई केंद्रों पर जाम की स्थिति बनी रही। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जगह-जगह केंद्रों पर जाम के ही हालात रहे।