फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 50 thousand reward on fake note supplier Shahid

Meerut: नकली नोट के सप्लायर शाहिद पर अब 50 हजार का इनाम, नेपाल से जुड़ा कनेक्शन

Sun, 02 Apr 2023 12:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 02 Apr 2023 12:52 PM IST
सार

नकली नोट के मामले में फरार शाहिद पर आईजी रेंज नचिकेता झा ने 50 हजार का इनाम घोषित किया है। शाहिद के रिश्तेदार आफताब निवासी लिसाड़ीगेट को 14 फरवरी को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Meerut: 50 thousand reward on fake note supplier Shahid
नकली नोट। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेरठ में नकली नोट के मामले में फरार सप्लायर शाहिद निवासी कैराना शामली पर आईजी रेंज नचिकेता झा ने 50 हजार का इनाम कर दिया है। 

विज्ञापन


शाहिद के रिश्तेदार आफताब निवासी लिसाड़ीगेट को 14 फरवरी को गिरफ्तार किया था। उसके पास से दो-दो हजार के दस नोट नकली बरामद हुए थे, जिसमें वह तीन नोट घंटाघर के पास दुकानदारों को दे चुका था। फरार शाहिद की गिरफ्तारी में अब एसटीएफ भी लग गई है। 

विज्ञापन


घंटाघर के पास दुकानों पर नकली नोट देकर सामान खरीदता आफताब को लोगों ने पकड़कर देहलीगेट पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस की पूछताछ में आफताब ने बताया था कि यह नकली नोट उसका बहनोई शाहिद निवासी कैराना उसे देता था। शाहिद का कनेक्शन नेपाल से जुड़ा होना बताया है। पुलिस ने उसकी तलाश में कैराना में भी दबिश दी थी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढें: फैसला: 420 माह, 800 से ज्यादा तारीखें...सजा शून्य,  36 साल पहले सांप्रदायिक दंगे से बिगड़ा था मेरठ का माहौल


एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने फरार शाहिद पर 25 हजार का इनाम किया था। उसके बाद 50 हजार के इनाम की संस्तुति आईजी रेंज को भेजी थी। आईजी ने आरोपी पर 50 हजार का इनाम कर दिया है। 


इनाम बढ़ने की जानकारी लगने पर एसटीएफ भी आरोपी के लिए लग गई। एएसपी एसटीएफ बृजेश सिंह ने बताया कि शाहिद शातिर अपराधी है। पुलिस के साथ उनकी टीम भी लगाई जाएगी। गिरफ्तारी के बाद पता चलेगा कि शाहिद का नेटवर्क कहां तक फैला है। अब सभी बिंदू पर जांच होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed