फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 44 Fake Bail Guarantors Identified in Meerut Range, 21 FIRs Registered

UP: मेरठ रेंज में 44 फर्जी जमानतदारों की पहचान, 21 मामलों में दर्ज हुआ मुकदमा

Thu, 08 Jan 2026 10:32 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 08 Jan 2026 10:32 AM IST
सार

मेरठ रेंज में ऑपरेशन जमानतदार सत्यापन के तहत पुलिस ने 44 फर्जी जमानतदारों को चिह्नित किया है। 21 मामलों में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की गई है। अभियान में 155 पेशेवर और बाहरी जमानतदार भी सामने आए।

विज्ञापन
Meerut: 44 Fake Bail Guarantors Identified in Meerut Range, 21 FIRs Registered
- फोटो : AI

विस्तार

मेरठ में आपराधिक मामलों में अभियुक्तों को जमानत दिलाने वाले पेशेवर और फर्जी जमानतदारों के खिलाफ चलाए गए एक माह के विशेष अभियान ऑपरेशन जमानतदार सत्यापन के तहत मेरठ रेंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान कुल 2283 जमानतदारों का सत्यापन किया गया।

विज्ञापन


155 जमानतदार पाए गए संदिग्ध
सत्यापन में 155 जमानतदार पेशेवर, फर्जी या बाहरी पाए गए। इनमें से 44 फर्जी जमानतदारों के खिलाफ 21 आपराधिक मामलों में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें: Meerut Weather Update: सीजन का तीसरा सबसे ठंडा दिन रहा बुधवार, 15 डिग्री रहा पारा, शीतलहर से कांपा शहर 

विज्ञापन

गंभीर अपराधों के मामलों में हुआ सत्यापन
डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने बताया कि यह अभियान रेंज के चारों जनपदों-मेरठ, बागपत, हापुड़ और बुलंदशहर-में चलाया गया। पिछले तीन वर्षों में दर्ज संपत्ति से जुड़े गंभीर अपराधों जैसे डकैती, चोरी, लूट, छिनैती, फिरौती के लिए अपहरण, हत्या और धोखाधड़ी के मामलों में अभियुक्तों के जमानतदारों का गहन सत्यापन किया गया।

मेरठ जनपद में 28 फर्जी जमानतदार जेल भेजे गए
डीआईजी ने बताया कि अकेले मेरठ जनपद में 720 जमानतदारों का सत्यापन हुआ। इनमें 26 पेशेवर और 28 फर्जी जमानतदार पाए गए। इन मामलों में 12 मुकदमे दर्ज कर 28 आरोपियों को जेल भेजा गया है।

गलत दस्तावेजों पर लगेगा अंकुश
पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जमानत के नाम पर गलत तथ्यों और फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल पर रोक लगाना है। आगे भी इस तरह के सत्यापन अभियान जारी रहेंगे ताकि अपराधियों को संरक्षण देने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed