फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 32 identified in casino case, seven absconding accused sought bail from court

Meerut: कसीनो प्रकरण में 32 की पहचान, फरार सात आरोपियों ने कोर्ट से मांगी जमानत, बिना कार्रवाई छोड़ दीं मॉडल्स

Thu, 24 Oct 2024 12:22 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 24 Oct 2024 12:22 AM IST
सार

होटल हारमनी इन में दो दिन पहले पुलिस की छापामारी में कसीनो पकड़ा गया था। यहां अमीरजादे जुआ खेल रहे थे। अर्द्धनग्न हालत में मुंबई और दिल्ली की मॉडल्स डांस कर रही थीं।

विज्ञापन
Meerut: 32 identified in casino case, seven absconding accused sought bail from court
होटल हारमनी में छापेमारी के दौरान पकड़ी गईं मॉडल्स। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होटल हारमनी इन में पकड़े गए कसीनो में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अब तक 32 लोगों को चिन्हित किया है। फरार सात आरोपियों ने अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी दी है। शहर के अन्य बड़े होटल भी पुलिस की जांच के दायरे में आ गए हैं।
विज्ञापन

गढ़ रोड स्थित होटल में भाजपा के पूर्व महानगर कोषाध्यक्ष नवीन अरोड़ा, राजेश मिगलानी, राजेश जुनेजा, अशोक तनेजा और अमित चांदना की साझेदारी है। आरोप है कि होटल में काफी दिनों से अवैध तरीके से कसीनो संचालित किया जा रहा था। सोमवार रात पुलिस ने नवीन अरोड़ा, राजीव गुलाटी, राजकुमार, राकेश, संजय अरोड़ा, मोहित, देवेंद्र पाल सेठी और गौरव कंसल को गिरफ्तार किया था। जबकि राजेश मिगलानी, राजेश जुनेजा, अशोक तनेजा, अमित चांदना, रजत सिंह, हिमांशु, मैनेजर आदिल खान फरार हो गए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से डेढ़ करोड़ रुपये के कॉइन, करीब एक लाख की नकदी और ताश की 32 गड्डी बरामद की थीं। 15 लोगों के खिलाफ नौचंदी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। कसीनो में काम करने वाली दिल्ली और मुंबई की छह मॉडल को बिना कार्रवाई छोड़ दिया था। गिरफ्तार आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई थी।
 
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों को चिन्हित कर रही पुलिस
होटल में छापे के बाद पुलिस ने वहां के सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर कब्जे में ले ली थी। इसके आधार पर साईंपुरम स्थित गुच्ची स्टोर के मालिक हैप्पी भाटिया, अनुज टायर वाले टीपी नगर, अनिल छाबड़ा, निखिल ग्रोवर, प्रतीक कंसल, रूपेश कुमार बिश्नोई समेत 32 को चिन्हित किया गया है। फरार आरोपियों के साथ इनकी गिरफ्तारी के प्रयास भी पुलिस कर रही है।
 

किसकी शह पर नवीन अरोड़ा को मिली मात
होटल हारमनी इन पर कार्रवाई के मामले की राजनीतिक गलियारों में भी काफी चर्चा है। भाजपा की आपसी गुटबाजी इस कार्रवाई का कारण बताई जा रही है। पार्टी का एक गुट जहां इस कार्रवाई से सकते में है तो दूसरा गुट कार्रवाई को लेकर खुश है। राजनीतिक द्वेष के चलते किसी ने कसीनो की मुखबिरी लखनऊ स्तर तक कर यह कार्रवाई करा दी। भाजपाइयों में कई नामों को लेकर चर्चा है, लेकिन कोई खुलकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
 

चार साल से चल रहा था कसीनो 
होटल में पिछले चार सालों से कसीनो चल रहा था। हर बार दीपावली से दो महीने पहले से शुरू हो जाता था, जो दीपावली पर समाप्त होता था। दीपावली पर जुआ खेलने वाले रईसजादों की संख्या बढ़ जाती है। ग्राहकों को लुभाने के लिए मुंबई और दिल्ली की मॉडल बुलाई जाती थीं। ऑनलाइन बुकिंग कर रईसजादे यहां आते थे। 
 

बाउंड्री रोड स्थित होटल से गाड़ी में लदकर गया कसीनो का सामान
शहर के कई बड़े होटलों में कसीनो संचालित किए जा रहे थे। बाउंड्री रोड, आबू लेन और कंकरखेड़ा बाईपास स्थित होटल में इस तरह की गतिविधियों की जानकारी सामने आईं थीं। हारमनी इन पर छापे के बाद इन होटल संचालकों में भी अफरातफरी है। बताया जा रहा है कि बाउंड्री रोड स्थित होटल से कसीनो का सामान गाड़ी में लादकर किसी दूसरी जगह पहुंचा दिया गया है।
 

होटल पर चल रहा है विवाद, पहले भी दर्ज हुआ था मुकदमा
होटल हारमनी इन को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा है। इसके पुराने मालिक फिलहाल जबलपुर में रहने वाले ताराचंद पुरी ने नवीन अरोड़ा पर आरोप लगाया था कि उनके साथ धोखाधड़ी करके होटल कब्जाया गया है। हथियारों के बल पर कम पैसे देकर यह काम किया गया। इस प्रकरण में नौचंदी थाने में नवीन अरोड़ा समेत होटल के सभी साझेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस इस मामले की भी विवेचना कर रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed