{"_id":"68297245591f1a2eb90944d8","slug":"meerut-30-year-old-woman-took-away-16-year-old-teenager-neighbor-told-such-thing-2025-05-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: 16 साल के किशोर को ले गई 30 वर्षीय महिला, पड़ोसी ने बताई ऐसी बात, घरवाले बोले- ये नहीं हो सकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: 16 साल के किशोर को ले गई 30 वर्षीय महिला, पड़ोसी ने बताई ऐसी बात, घरवाले बोले- ये नहीं हो सकता
Sun, 18 May 2025 11:10 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 18 May 2025 11:10 AM IST
सार
ब्रह्मपुरी निवासी किशोर के पिता ने बताया कि महिला उसके बेटे को बहलाकर अपने साथ ले गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : AI
विस्तार
टीपीनगर क्षेत्र से 16 वर्षीय किशोर को पड़ोस में रहने वाली 30 वर्षीय महिला अपने साथ ले गई। काफी तलाश करने के बाद भी किशोर का पता नहीं चला तो पिता ने महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
थाने में दी तहरीर में ब्रह्मपुरी क्षेत्र निवासी किशोर के पिता ने बताया कि उनका पुत्र करीब एक माह से मलियाना निवासी अपने मामा के यहां रह रहा था। 12 मई को वह अपने मामा से घर जाने की बात कहकर निकला था। शाम तक भी वह घर नहीं पहुंचा। संभावित स्थानों और रिश्तेदारियों में उसे तलाश किया गया, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
अगले दिन कुलंजन गांव निवासी बॉबी ने बताया कि उनके पुत्र को उन्होंने पड़ोसी महिला के साथ परतापुर बाईपास पर गाजियाबाद की ओर जाते हुए देखा था। आरोप है कि महिला उनके पुत्र को बहला-फुसलाकर ले गई है। उनके बेटे के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि किशोर और महिला को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही दोनों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन