फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 25 miscreants entered Raghunath City, took security guards and laborers hostage and committed robbery

Meerut: रघुनाथ सिटी में घुसे 25 बदमाश, सुरक्षा गार्ड और मजदूरों को बंधक बनाकर डाली 10 लाख की डकैती

Sun, 07 Sep 2025 11:30 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 07 Sep 2025 11:30 AM IST
सार

कालोनी में बदमाशों ने करीब ढाई घंटे तक लूटपाट मचाई। विरोध करने पर गार्ड और मजदूरों के हाथ-पैर बांध दिए और बुरी तरह पीटा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Meerut: 25 miscreants entered Raghunath City, took security guards and laborers hostage and committed robbery
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोहियानगर थाना क्षेत्र में बिजली बंबा बाईपास पर निर्माणाधीन रघुनाथ सिटी कॉलोनी में शुक्रवार रात सुरक्षा गार्ड और चार मजदूरों को बंधक बनाकर करीब 25 नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर सभी को बुरी तरह पीटा और हाथ-पैर बांधकर कमरे में बंद कर दिया। बदमाश करीब ढाई घंटे में करीब 10 लाख का सामान लूटकर टाटा पिकअप गाड़ी में रखकर भाग गए। पूरा दिन पुलिस की कई टीमें और एसओजी बदमाशों की तलाश में लगी रहीं।
विज्ञापन

 

भागीरथी पैलेस निवासी रोहताश प्रजापति और वीरपाल रोहटा बिल्डर हैं। दोनों मिलकर बिजली बंबा बाईपास पर रघुनाथ सिटी कॉलोनी विकसित कर रहे हैं। शुक्रवार रात कॉलोनी में बिहार निवासी मजदूर रमन, लक्ष्मण, रमाकांत और पपाऊ सो रहे थे। जबकि सुरक्षा गार्ड अजय पहरा दे रहा था। आरोप है कि देर रात करीब डेढ़ बजे कॉलोनी में पीछे की ओर से नकाबपोश कई बदमाश दीवार फांदकर आ गए। बदमाशों ने हथियार से आतंकित करते हुए अजय को शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्हें मजदूरों के करने की ओर ले गए। मजूदरों को उठाया और मारपीट करते हुए सभी के मोबाइल छीन लिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी के हाथ-पैर बांधकर कमरे में बंधक बना लिया। मारपीट करते हुए शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। कुछ बदमाश सुरक्षा गार्ड और मजदूरों पर हथियार ताने खड़े रहे। जबकि कुछ बदमाशों ने कॉलोनी से विद्युत केबिल, लोहे का सामान, एलईडी, इंवर्टर-बैटरी आदि सामान लूट लिया। इसके बाद बदमाशों ने फोन कर अपने साथियों से टाटा पिकअप गाड़ी कॉलोनी में मंगाई। गाड़ी में सारा सामान भरकर बदमाश दिल्ली रोड की ओर भाग गए। किसी तरह बंधनमुक्त होकर सुरक्षा गार्ड और मजूदरों ने बिल्डरों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
 
विज्ञापन

डकैती की सूचना पर कई लोहियानगर समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर बदमाशों को तलाश किया। कई जगह कांबिंग की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। शनिवार को भी दिनभर कई टीमें मामले की जांच में लगी रहीं। पीड़ित सुरक्षा गार्ड और मजदूरों से घंटों तक पूछताछ की। एसओजी को भी घटना के खुलासे के लिए लगाया गया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि घटना डकैती की नहीं चोरी की है। किसी को बंधक नहीं बनाया गया। बदमाशों की धरपकड़ के लिए कई टीमों को लगाया गया है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed